74% बढ़ा प्रॉफिट तो दहाड़ने लगा शेयर, इंतजार पर मिला है 1100% से ज्यादा रिटर्न

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • गोकुल एग्रो रिसोर्सेज शेयर की कीमत में गुरुवार को 7 पर्सेंट से ज्यादा उछाल आया और भाव 238.25 रुपये तक पहुंच गया
  • स्टॉक ने तीन साल में 292% और पांच साल में 1107% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों के पैसे को दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है
गोकुल एग्रो रिसोर्सेज शेयर
गोकुल एग्रो रिसोर्सेज शेयर की कीमत में उछाल आया

Gokul Agro Resources share: शेयर बाजार में निवेश कर बढ़िया रिटर्न की चाहत रखते हैं तो थोड़ा इंतजार करना सही होता है। इंतजार के बाद ज्यादातर शेयर मल्टीबैगर रिटर्न देते हैं। बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक- गोकुल एग्रो रिसोर्सेज का है। अब कंपनी ने शानदार तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर पर गुरुवार को निवेशक टूट पड़े।

शेयर का परफॉर्मेंस

शेयर की कीमत में गुरुवार को 7 पर्सेंट से ज्यादा उछाल आया और भाव 238.25 रुपये तक पहुंच गया। इसी के साथ शेयर ₹249.92 के 52-हफ्ते हाई के करीब आ गया है। इस स्टॉक ने साल-दर-साल (YTD) आधार पर 27% और एक साल में 47% रिटर्न दिया है। बड़े स्तर पर देखें तो, स्टॉक ने तीन साल में 292% और पांच साल में 1107% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों के पैसे को दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

गोकुल एग्रो रिसोर्सेज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का ऑपरेशन्स से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 7% बढ़कर ₹5281.95 करोड़ हो गया। यह पिछले साल की इसी तिमाही में ₹4924.35 करोड़ था। कुल आय भी सालाना आधार पर 7% बढ़कर ₹5295 करोड़ हो गई, जो स्थिर बिजनेस ग्रोथ को दिखाती है। तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार हुआ।

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 52% बढ़कर ₹217 करोड़ हो गया, जो पहले ₹142.62 करोड़ था। EBITDA मार्जिन की बात करें तो 121 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 4.10% हो गया। इसके अलावा, टैक्स के बाद प्रॉफिट सालाना आधार पर 74% बढ़कर ₹123.74 करोड़ हो गया, जो FY26 की जून तिमाही में ₹71 करोड़ था। बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन की वजह से PAT मार्जिन भी 90 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 2.34% हो गया, जो एक साल पहले 1.44% था।

चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कनुभाई जे. ठक्कर ने कहा, "हमें Q1FY27 की अच्छी शुरुआत की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है। हमारी प्रॉफिटेबिलिटी में बढ़ोतरी रेवेन्यू में बढ़ोतरी से अधिक रही, जो स्ट्रैटेजिक सोर्सिंग, ऑपरेशनल एफिशिएंसी, वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट की पहल और डायवर्सिफाइड बिजनेस मिक्स के फायदों को दिखाता है।" ठक्कर ने आगे कहा, " हमारा फोकस अपने कंज्यूमर ब्रांड्स को मजबूत करने, वैल्यू-एडेड कैटेगरीज को बढ़ाने, एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी और कैपेसिटी बढ़ाने और समझदारी से फाइनेंशियल मैनेजमेंट करने पर रहेगा। हम सस्टेनेबल ग्रोथ देने और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबे समय की वैल्यू बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़74% बढ़ा प्रॉफिट तो दहाड़ने लगा शेयर, इंतजार पर मिला है 1100% से ज्यादा रिटर्न