3 साल में 1600% का रिटर्न दे चुका है यह ऑटो स्टॉक, वित्तीय स्थिति में तेज सुधार, आपका है क्या दावं?

Mar 17, 2026 06:22 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Force Motors Share Price: 16 मार्च 2025 को कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 7251.10 रुपये था। 16 मार्च 2026 को यह बढ़कर 21014.25 रुपये पर पहुंच गया। यानी महज एक साल में Force Motors के शेयरों की कीमतों में 186 प्रतिशत की तेजी आई है।

3 साल में 1600% का रिटर्न दे चुका है यह ऑटो स्टॉक, वित्तीय स्थिति में तेज सुधार, आपका है क्या दावं?

Multibagger Stock: ऑटो सेक्टर में जिस एक कंपनी ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है उसमें फोर्स मोटर्स एक है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले कुछ सालों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। 16 मार्च 2025 को कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 7251.10 रुपये था। 16 मार्च 2026 को यह बढ़कर 21014.25 रुपये पर पहुंच गया। यानी महज एक साल में Force Motors के शेयरों की कीमतों में 186 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बता दें, एक साल में निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

16 मार्च 2023 से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमत में 1600 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान ऑटो इंडेक्स में 100 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

आर्थिक स्थिति कैसी है?

पिछले कुछ सालों के दौरान फोर्स मोटर्स लिमिटेड की वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवन्यू 8128 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 5091 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA वित्त वर्ष 2023 में 392 करोड़ रुपये था। जोकि अब 1149 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें, नेट प्रॉफिट 143 करोड़ रुपये वित्त वर्ष 2023 में था। Force Motors का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025 के दौरान 801 करोड़ रुपये रहा है।

तीसरी तिमाही में क्या थी स्थिति

Force Motors का रेवन्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2156 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1904 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 232 करोड़ रुपये से बढ़कर 374 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, नेट प्रॉफिट अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 406 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में Force Motors का नेट प्रॉफिट 115 करोड़ रुपये था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,