Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger stock elitecon international turn from 4 rs to 400 rs now board meeting for declare dividend
₹4 से ₹400 तक ट्रेड कर चुका शेयर, अब डिविडेंड बांटने का इरादा, 5 नवंबर को बैठक

₹4 से ₹400 तक ट्रेड कर चुका शेयर, अब डिविडेंड बांटने का इरादा, 5 नवंबर को बैठक

संक्षेप:

बीते शुक्रवार को बाजार में बिकवाली के बीच एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। सप्ताह के आखिरी कारेबारी दिन यह शेयर 148.70 रुपये पर था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 3.80% बढ़कर बंद हुआ।

Sat, 1 Nov 2025 05:03 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Elitecon International share price: शेयर बाजार में लिस्टेड कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयर ने साल-दर-दिन आधार पर निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक- एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड है। इस शेयर ने एक साल से भी कम अवधि में 4 रुपये से 400 रुपये से ज्यादा तक का सफर किया है। हालांकि, वर्तमान में शेयर की कीमत 150 रुपये से भी नीचे है। अब यह कंपनी डिविडेंड देने के मूड में है। इसके लिए बैठक भी बुलाई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कब है बैठक?

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार एलीटकॉन इंटरनेशनल ने बुधवार, 5 नवंबर को बोर्ड बैठक की तारीख तय की है। कंपनी ने कहा- निदेशक मंडल की बैठक में अन्य बातों के साथ ही कुछ फैसले लिए जाएंगे। इस बैठक में 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए वित्तीय परिणामों की मंजूरी दी जाएगी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण भी किया जा सकता है।

शेयर का परफॉर्मेंस

बीते शुक्रवार को बाजार में बिकवाली के बीच एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। सप्ताह के आखिरी कारेबारी दिन यह शेयर 148.70 रुपये पर था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 3.80% बढ़कर बंद हुआ। अब सोमवार को एक बार फिर इस शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में साल-दर-साल 1333.94% की बढ़ोतरी हुई है और एक साल में 3057.11% उछाल आया है। छह महीने का प्रदर्शन 351.84% की बढ़ोतरी के साथ मजबूत बना हुआ है। हालांकि, पिछले तीन महीनों में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 23% की गिरावट आई है। इस शेयर ने 25 अगस्त, 2025 को ₹422.65 के 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ, जबकि इसका 52-सप्ताह का निम्नतम स्तर ₹4.71 रहा, जो 31 अक्टूबर, 2024 को पहुंचा।

कैसे रहे जून तिमाही के नतीजे

वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) की जून तिमाही में एलीटकॉन इंटरनेशनल का मुनाफा ₹72.08 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही के ₹42.97 करोड़ से 67% अधिक है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि राजस्व भी तिमाही-दर-तिमाही 67% बढ़कर ₹524.87 करोड़ हो गया। पिछली मार्च तिमाही में इसका राजस्व ₹313.16 करोड़ था। कंपनी के राजस्व में तंबाकू उत्पादों का योगदान आधे से ज्यादा यानी ₹326.09 करोड़ रहा। वहीं, कृषि उत्पादों का राजस्व ₹198.77 करोड़ रहा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।