Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger Stock Elitecon International jumped over 7000 Percent Stock Split
7000% से ज्यादा की तूफानी तेजी, 10 टुकड़ों में बंट चुका है यह मल्टीबैगर शेयर

7000% से ज्यादा की तूफानी तेजी, 10 टुकड़ों में बंट चुका है यह मल्टीबैगर शेयर

संक्षेप:

मल्टीबैगर कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 17 महीने में 7000% से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त 2024 को 1.34 रुपये पर थे। एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 7 जनवरी 2026 को 95.86 रुपये पर बंद हुए हैं।

Jan 07, 2026 09:03 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर बुधवार को BSE में 4.85 पर्सेंट की तेजी के साथ 95.86 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 755 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 11.21 रुपये से बढ़कर 95 रुपये के ऊपर जा पहुंचे हैं। पिछले 17 महीने में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 7000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 422.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 11.21 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

7000% से ज्यादा की तूफानी तेजी
एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) के शेयरों में पिछले 17 महीने में 7053 पर्सेंट की तेजी आई है। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 30 अगस्त 2024 को 1.34 रुपये पर थे। एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 7 जनवरी 2026 को BSE में 95.86 रुपये पर बंद हुए हैं। BSE के डेटा के मुताबिक, पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 9029 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, पिछले 5 साल में एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 9486 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। सिगरेट एंड टोबैको प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का मार्केट कैप बुधवार 7 जनवरी को 15,323 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:एक ही दिन में 575 रुपये चढ़ गया टाटा का यह शेयर, इस वजह से आई तूफानी तेजी

10 टुकड़ों में बंट चुका है कंपनी का शेयर
मल्टीबैगर कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। एलीटकॉन इंटरनेशनल ने जून 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.43 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 40.57 पर्सेंट है। एलीटकॉन इंटरनेशनल ने 26 दिसंबर 2025 को अनाउंस किया कि कंपनी ने कंपनीज एक्ट 2013 के सेक्शन 180 (1)(C) के तहत अपनी कैपिटल बारोइंग पावर को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये तक किया है। एलीटकॉन इंटरनेशनल ने दिसंबर 2025 में घोषणा की है कि उसे एक बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। कंपनी को 97.35 मिलियन डॉलर का लॉन्ग टर्म सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,