छप्परफाड़ रिटर्न देने वाला स्टॉक आज 4% उछला, 1 साल में 65% का रिटर्न, अब आगे क्या करें निवेशक?

मिंट
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • बीएसई लिमिटेड के शेयरों में आज गुरुवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयरों में और उछाल की उम्मीद एक्सपर्ट्स कर रहे हैं
छप्परफाड़ रिटर्न देने वाला स्टॉक आज 4% उछला, 1 साल में 65% का रिटर्न, अब आगे क्या करें निवेशक?

BSE limited Share price: बाजार में जारी उठा-पटक के बीच एक कंपनी है जिसका शानदार प्रदर्शन जारी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज गुरुवार को 4.48 रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक का भाव एनएसई में 4062.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हम बात कर रहे हैं मल्टीबैगर स्टॉक बीएसई लिमिटेड की। बता दें, बीएसई लिमिटेड के शेयर पहली बार 4000 रुपये के पार पहुंचने में सफल रहे हैं।

सरकार के इस फैसले का असर

कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह सरकार का एक फैसला है। बीते दिनों भारत सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया। सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर लगने वाले वाले बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाते हुए 10 प्रतिशत कर दिया है। एग्रीकल्चर और डेवलमेंट सेस को 5 प्रतिशत कर दिया। जिसके बाद कुल इंपोर्ट टैक्स बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। बता दें, सरकार की तरफ से कोशिश की जा रही है कि इन मेटल को कम से कम इंपोर्ट किया जाए।

सरकार के फैसले की ही वजह से गोल्ड फ्यूचर्स 6 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स 7 प्रतिशत उछल गया।

इसका बीएसई को कैसे होगा फायदा?

अमूमन देखा जाता है कि जब सोने और चांदी की कीमतें अधिक होती हैं, तब ट्रेडिंग भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स फायदे की तलाश में शेयर बाजार में अधिक उतरते हैं।

बीएसई के तिमाही नतीजे (BSE limited q4 results)

इस कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही के दौरान बीएसई लिमिटेड का कुल नेट प्रॉफिट 797 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 494 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के रेवन्यू में भी इजाफा हुआ है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान बीएसई लिमिटेड का कुल रेवन्यू 1564 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 85 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर भी बीएसई लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 32 प्रतिशत बढ़ा है। तीसरी तिमाही के दौरान बीएसई लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 602 करोड़ रुपये रहा है।

क्या करें मौजूदा निवेशक? (BSE ltd Target price)

नुवाना इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने अपनी रिपोर्ट में बीएसई के शेयरों को BUY टैग दिया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 4570 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। बता दें, टारगेट प्राइस मौजूदा कीमत से 15 प्रतिशत अधिक है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 65 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,