
मल्टीबैगर स्टॉक खरीदने की लूट, 20% चढ़ा शेयर, इस खबर से गदगद निवेशक
Multibagger Stock: A-1 LTD के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद यह स्मॉलकैप स्टॉक अपने 52 वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है।
Multibagger Stock: A-1 LTD के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद यह स्मॉलकैप स्टॉक अपने 52 वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। ए-वन लिमिटेड ने बताया है कि वह केमिकल से अब क्लीन मोबिलिटी की तरफ बिजनेस को शिफ्ट हो रहा है। कंपनी इसके लिए एक रणनीतिक निवेश कर रही है।

ए-वन लिमिटेड के शेयर आज सोमवार को बीएसई में 1069.90 रुपये के लेवल पर खुला था। उसके बाद दिन में यह स्टॉक 20 प्रतिशत की उछाल के साथ 1263.70 रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है।
इस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने का हुआ फैसला
ए-वन लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग सोमवार को हुई। इसी मीटिंग में फैसला किया गया है कि ए-वन सुरेजा इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी को 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 51 प्रतिशत किया जाएगा। यह फर्म बैटरी से चलने वाली टू-व्हीलर्स का उत्पादन करती है। यानी ए-वन लिमिटेड आने वाले समय में हिस्सेदारी को 6 प्रतिशत बढ़ाएगी।
6 महीने में किया पैसा डबल
ए-वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में एक महीने में 36 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को 94 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। 6 महीने से ए-वन लिमिटेड के शेयरों को होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को अबतक 142 प्रतिशत का लाभ हो चुका है। वहीं, 2025 में अकेले कंपनी के शेयरों की कीमतों में 214 प्रतिशत की तेजी आई है।
3 साल में एन वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 319 प्रतिशत और 5 साल में 2134 प्रतिशत की तेजी आई है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
ए-वन लिमिटेड ने निवेशकों को नियमित अंतराल पर डिविडेंड दिया है। कंपनी ने आखिरी बार डिविडेंड इसी साल सितंबर के महीने में दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर 1.50 रुपये का डिविडेंड बांटा था। 2022 से कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





