Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़multibagger Stock A-1 Ltd hits record high after this news
कंपनी को मिला यूरिया का ऑर्डर, रिकॉर्ड हाई पर मल्टीबैगर स्टॉक, 1 महीने में पैसा डबल

कंपनी को मिला यूरिया का ऑर्डर, रिकॉर्ड हाई पर मल्टीबैगर स्टॉक, 1 महीने में पैसा डबल

संक्षेप:

Multibagger Stock: शेयर बाजारों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने वाली कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Ltd) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Nov 25, 2025 05:07 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: शेयर बाजारों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने वाली कंपनी ए-1 लिमिटेड (A-1 Ltd) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयर 2433.10 रुपये इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। बता दें, यह लगातार 7वां कारोबारी सत्र था जब कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

25000 मैट्रिक टन इंडस्ट्रीयल यूरिया का ऑर्डर

ए-1 लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्होंने साई बाबा पॉलीमर टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट से 25000 मैट्रिक टन इंडस्ट्रियल यूरिया (ऑटोमोबाइल ग्रेड) का सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 127.50 करोड़ रुपये (बिना जीएसटी के) है। 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ ऑर्डर की कीमत 150.45 करोड़ रुपये पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:पहली बार डिविडेंड दे रही कंपनी, हर शेयर पर 200% का फायदा, 5% तक उछला स्टॉक

1 महीने में पैसा किया दोगुना

ए-1 लिमिटेड शेयरों में महज एक महीने में ही 131 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक 268 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने से ए-1 लिमिटेड के शेयरों में 346 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 2025 में कंपनी के शेयरों का भाव 505 प्रतिशत बढ़ा है।

3 साल में इस स्मॉल कैप स्टॉक की कीमतों में 702 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 4006 प्रतिशत बढ़ा है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

2021 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 20 शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया था। इस साल कंपनी ने हर एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2022 से कंपनी हर एक शेयर पर 1.5 रुपये का डिविडेंड दे रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।