Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger Stock A-1 Ltd announced record date for bonus share and stock split check details
1 पर 3 शेयर बोनस, 10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर, मल्टीबैगर स्टॉक ने तय किया रिकॉर्ड डेट

1 पर 3 शेयर बोनस, 10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर, मल्टीबैगर स्टॉक ने तय किया रिकॉर्ड डेट

संक्षेप:

Bonus Share: मल्टीबैगर स्टॉक ए-1 लिमिटेड (A-1 Ltd) ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का रिकॉर्ड डेट ऐलान कर दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दे रही है। वहीं, कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में किया जाएगा।

Dec 15, 2025 04:48 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: मल्टीबैगर स्टॉक ए-1 लिमिटेड (A-1 Ltd) ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का रिकॉर्ड डेट ऐलान कर दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस दे रही है। वहीं, कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में किया जाएगा। आज कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। बता दें, कंपनी ने इससे पहले 2021 में बोनस शेयर दिया था। यानी चार साल के बाद एक बार फिर से कंपनी बोनस शेयर देगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दूसरे दिन भर गया धाकड़ IPO, मौजूदा GMP से बढ़ा निवेशकों का हौसला

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

एक्सचेंज को दी जानकारी में ए-1 लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया जाएगा। वहीं, कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सो में बंटवारा होगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। इस बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी 22 दिसंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली इस कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, आई है एक बड़ी खबर

3 महीने में किया पैसा दोगुना

सोमवार को बाजार में कमजोर सेंटीमेंट के बीच इस कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद ए-1 लिमिटेड के शेयरों का भाव बीएसई में 1957.25 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 114 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 2025 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 386 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2816.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 375.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2250.84 करोड़ रुपये का है।

दो साल में ए-1 लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 437 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 3191 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।