दनादन 11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है मल्टीबैगर कंपनी, हर बार 2 शेयर पर दिए हैं 1 बोनस शेयर
मल्टीबैगर कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल अपने शेयरधारकों को 11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने हर बार अपने निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। कंपनी ने दो बार अपने शेयर का भी बंटवारा किया है।

मल्टीबैगर कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने अपने शेयरधारकों को दनादन बोनस शेयर बांटे हैं। संवर्धन मदरसन अपने निवेशकों को 11 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 119 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 12 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में संवर्धन मदरसन के शेयर 40 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 136.10 रुपये है। वहीं, संवर्धन मदरसन के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 77.07 रुपये है। संवर्धन मदरसन, ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़ी है।
11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने साल 1997 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 11 बार बोनस शेयर दिए हैं। संवर्धन मदरसन ने अपना पिछला बोनस शेयर जुलाई 2025 में दिया है। कंपनी ने साल 1997 से लेकर अब तक हर बार 1:2 के रेशियो में ही बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर बार प्रत्येक 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने नवंबर 1997, जुलाई 2000, जनवरी 2005, मई 2007, अगस्त 2012, नवंबर 2013, जून 2015, मई 2017, सितंबर 2018, अगस्त 2022 और मई 2025 में बोनस शेयर दिए हैं।
1997 में 100 शेयर खरीदने वाले निवेशक के पास अब होते 8600 से ज्यादा शेयर
अगर किसी निवेशक ने साल 1997 में बोनस शेयर दिए जाने से पहले संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के 100 शेयर खरीदे होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में उस व्यक्ति के पास इस मल्टीबैगर कंपनी के करीब 8614 शेयर होते। यह बात upstox की एक रिपोर्ट में कही गई है। अगर साल 2000 से कैलकुलेशन करें संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने अपने निवेशकों को 10 बार बोनस शेयर बांटे हैं।
2 बार अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson) दो बार अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2002 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा, तब कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। इसके बाद मार्च 2004 में कंपनी ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का मार्केट कैप सोमवार को 1,25,593 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


