मोदी कैबिनेट का एक फैसला, पस्त बाजार में भी दहाड़ने लगा यह शेयर, 10% उछला भाव

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • केंद्रीय कैबिनेट ने 1.86 लाख करोड़ रुपये की PM-DHARA स्कीम को मंजूरी दी थी
  • इसके तहत 50 गीगावाट-घंटे की बैटरी भंडारण क्षमता के साथ राज्य के भीतर पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित की जाएगी

stocks to buy today 28 march ril sbi birlasoft nhpc clean science and technology parag milk food chambal fertilizers
शेयर बाजार में एक बार फिर से भूचाल आ गया

Multibagger power stock: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से भूचाल आ गया। इस हाहाकारी माहौल में भी कुछ शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े हैं। इनमें से एक शेयर ट्रांसफॉर्मर एंड रेक्टिफायर (इंडिया) लिमिटेड (TARIL) है। इस कंपनी के शेयर में 10% से ज्यादा की तेजी आई। शेयर में तेजी नरेंद्र मोदी सरकार के कैबिनेट में लिए गए एक फैसले की वजह से आई। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है फैसला?

दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट ने 1.86 लाख करोड़ रुपये की PM-DHARA स्कीम को मंजूरी दी थी। इसके तहत 50 गीगावाट-घंटे की बैटरी भंडारण क्षमता के साथ राज्य के भीतर पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित की जाएगी, जिससे 135 गीगावाट तक की रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

PM-DHARA स्कीम का मकसद राज्य के भीतर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और 135 GW तक रिन्यूएबल एनर्जी को आगे पहुंचाने के लिए 50 GWh की बैटरी स्टोरेज क्षमता लगाना है। यह पहल इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत 2030 तक 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। योजना को वित्त वर्ष 2032-33 तक स्थापित करने का लक्ष्य है।

इसके तहत कुल 1,86,405 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें राज्य के भीतर पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1,36,378 करोड़ रुपये और 50 गीगावाट-घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए 50,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। योजना के लिए केंद्र सरकार कुल 54,082 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगी। यह सहायता राज्य के भीतर ट्रांसमिशन शुल्क के बोझ को कम करने में मदद करेगी और इससे बिजली की लागत को नियंत्रित रखने में सहायता मिलेगी। इसका लाभ अंततः उपभोक्ताओं को मिलेगा।

योजना के तहत ट्रांसमिशन प्रणाली से जुड़ी सभी नई परियोजनाओं को शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये लागू किया जाएगा। मौजूदा परियोजनाओं को आधुनिक बनाने और नेटवर्क को मजबूत करने के काम लागत-आधारित व्यवस्था के तहत किए जाएंगे।

शेयर का परफॉर्मेंस

गुरुवार को शेयर में 10.5% तक की बढ़त हुई और यह ₹298.70 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इतनी बड़ी बढ़त के बावजूद शेयर अक्टूबर 2025 में बने ₹501.25 के 52 हफ्ते के हाई से नीचे ही रहा। इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹224.30 है, जो फरवरी 2026 में देखा गया था। TARIL के शेयर में एक महीने में लगभग 6% और तीन महीनों में 10% की गिरावट आई है। पिछले एक साल में शेयर 40% से ज्यादा गिरा है। हालांकि, लंबे समय में इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। अगर पांच वर्षों के रिटर्न की बात करें तो शेयरों ने 2,000% से अधिक का रिटर्न दिया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मोदी कैबिनेट का एक फैसला, पस्त बाजार में भी दहाड़ने लगा यह शेयर, 10% उछला भाव