Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger penny stock sellwin traders hits upper circuit for seventh straight session detail is here
7 दिन से इस पेनी शेयर में लग रहा अपर सर्किट, कीमत 15 रुपये से भी है कम

7 दिन से इस पेनी शेयर में लग रहा अपर सर्किट, कीमत 15 रुपये से भी है कम

संक्षेप:

सेलविन ट्रेडर्स ने छोटी समयावधि में भी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 215% की छलांग लगाई है। वहीं, पिछले छह महीनों में 260% की छलांग लगाई है जबकि पिछले तीन महीनों में 22% की बढ़त हासिल की है।

Nov 24, 2025 04:13 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sellwin Traders share price: शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोमवार को कुछ पेनी शेयर रॉकेट की तरह बढ़े। ऐसा ही एक पेनी शेयर सेलविन ट्रेडर्स का है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इस शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया और इसकी कीमत ₹12.39 पर पहुंच गई। यह लगातार सातवां कारोबारी दिन है जब शेयर में अपर सर्किट लगा। यह पेनी शेयर अब सितंबर 2025 में पहुंचे अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹14.39 से केवल 14% डिस्काउंट पर है। वहीं, शेयर अप्रैल 2025 में दर्ज अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर ₹2.71 से 357% ऊपर चढ़ चुका है। बता दें क सेलविन ट्रेडर्स ने छोटी समयावधि में भी मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 215% की छलांग लगाई है। वहीं, पिछले छह महीनों में 260% की छलांग लगाई है जबकि पिछले तीन महीनों में 22% की बढ़त हासिल की है। इस शेयर ने पिछले एक महीने में 42% की बढ़त दर्ज की है। अगर पांच साल की अवधि की बात करें तो इस शेयर ने 470% की छलांग लगाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुमकुम वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण

हाल ही में कंपनी ने कुमकुम वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड (KWPL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो कायापलट ब्रांड के तहत संचालित होती है। इस समझौते के तहत, सेलविन ट्रेडर्स KWPL में शुरुआती 36% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रही है, जिसमें अगले 18 महीनों के भीतर हिस्सेदारी को 60% तक बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है। यह चरणबद्ध अधिग्रहण KWPL के व्यावसायिक मॉडल और लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट कैपिसिट में कंपनी के भरोसे को दिखाता है। यह समझौता ज्ञापन 31 दिसंबर, 2025 तक साझेदारी को औपचारिक रूप देने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप निर्धारित करता है।

सेलविन ट्रेडर्स के दूसरी तिमाही के नतीजे

सेलविन ट्रेडर्स ने सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए प्रभावशाली आंकड़े पेश किए। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में ₹2.72 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹83 लाख से काफी ज्यादा है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व ₹14.68 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनी ने ₹5.86 करोड़ का नेट प्रॉफिट अर्जित किया, जो वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही के ₹1.53 करोड़ की तुलना में 283% अधिक है। वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में परिचालन से राजस्व ₹36.53 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹32.25 करोड़ से 13.2% अधिक है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।