65 पैसे के शेयर ने दिया 4960% का मल्टीबैगर रिटर्न, एक लाख रुपये के बन गए ₹50 लाख

Feb 18, 2026 03:31 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

फरवरी 2019 में काबरा ड्रग्स का शेयर महज ₹0.65 के आसपास था, जो अब बीएसई पर करीब ₹32 तक पहुंच चुका है। इस तरह, सिर्फ सात साल की अवधि में शेयर ने लगभग 4960% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। रकम के हिसाब से एक लाख रुपये के 50 लाख रुपये बन गए होंगे।

65 पैसे के शेयर ने दिया 4960% का मल्टीबैगर रिटर्न, एक लाख रुपये के बन गए ₹50 लाख

Kabra Drugs share price: शेयर बाजार में कई ऐसे बेहद सस्ते स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें से एक स्टॉक काबरा ड्रग्स का भी है। इस स्टॉक ने लंबी अवधि में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। फरवरी 2019 में कंपनी का शेयर महज ₹0.65 के आसपास था, जो अब बीएसई पर करीब ₹32 तक पहुंच चुका है। इस तरह, सिर्फ सात साल की अवधि में शेयर ने लगभग 4960% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर रकम के हिसाब से देखें तो छह-सात साल पहले जिस निवेशक ने ₹1 लाख लगाए होते और होल्ड किया होता तो उसकी वैल्यू करीब ₹50 लाख के आसपास पहुंच चुकी होगी।

शेयर ने कब कैसा दिया रिटर्न

काबरा ड्रग्स के शेयर की बात करें तो लंबी और मध्यम अवधि में दमदार परफॉर्मेंस रहा है। पिछले पांच साल में शेयर करीब 589% चढ़ा है जबकि तीन साल में लगभग 514% बढ़ चुका है। बीते एक साल में भी इस शेयर ने निवेशकों को 209% का रिटर्न दिया। बता दें कि पिछले छह महीने में Kabra ड्रग्स के शेयर 65% और एक महीने में करीब 17% उछला है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही में काबरा ड्रग्स का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 578% बढ़कर ₹2.56 करोड़ रहा। वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में ₹53.69 लाख का घाटा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी का राजस्व ₹30.42 करोड़ रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही के ₹19.76 करोड़ से 53.9% अधिक है। इसके साथ ही, काबरा ड्रग्स ने एमआर फ्रैंचाइज के साथ देश भर में 200 चैनल पार्टनर जोड़ने का समझौता किया, जिससे उसका वितरण नेटवर्क मजबूत हुआ और बाजार में उसकी पहुंच का विस्तार हुआ। एक जनवरी 2026 को बोर्ड ने Vassmaan Automotive प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण, कंपनी का नाम बदलने, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार और मुख्य उद्देश्यों (MOA) में बदलाव को मंजूरी दी है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो काबरा ड्रग्स के पास प्रमोटर की हिस्सेदारी नहीं है। यहां पब्लिक शेयरहोल्डिंग 100 फीसदी है। पब्लिक शेयरहोल्डर में कुनियामुथुर नंजप्पन आनंद के पास 6,58,500 शेयर (2.78%), प्रियम समीर शाह के पास 6,50,000 शेयर (2.74%), सोमिसेट्टी मालाथी लता के पास 5,10,000 शेयर (2.15%), गिरिधर गुप्ता सोमिसेट्टी के पास 4,52,564 शेयर (1.91%), चंद्रप्रकाश जमनालाल कब्रा के पास 4,00,000 शेयर (1.69%) शेयर हैं।

इसके अलावा, नरेंद्र बाबू वीरला के पास 2,98,930 शेयर (1.26%), अकांक्षा गुप्ता के पास 2,89,811 शेयर (1.22%), कृति सेवंती दोशी के पास 2,74,000 शेयर (1.16%), वेंकटा शेषलक्ष्मी हनुमाप्रसाद वेमुला के पास 2,70,000 शेयर (1.14%), अदुसुमिल्ली साई राघव प्रताप के पास 2,66,454 शेयर (1.12%), प्रियम सचदेवा के पास 2,52,683 शेयर (1.07%) तथा नेहा सागर शाह के पास 2,50,000 शेयर (1.05%) हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,