Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger penny stock integrated industries turns 1 lakh rs into near 6 crore in five years
गजब: 50 पैसे के शेयर ने दिया 59000% से ज्यादा रिटर्न, एक लाख के बने ₹5.96 करोड़

गजब: 50 पैसे के शेयर ने दिया 59000% से ज्यादा रिटर्न, एक लाख के बने ₹5.96 करोड़

संक्षेप:

इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो दिसंबर 2020 में भाव मात्र 0.50 पैसे था लेकिन अब यह बढ़कर ₹29.80 पर पहुंच चुका है। बता दें कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने 1 सितंबर 2024 को अपने स्टॉक का स्प्लिट ₹10 से ₹1 किया था।

Dec 05, 2025 09:03 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Integrated Industries share: शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें से एक स्टॉक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज का है। इस स्टॉक ने निवेशकों को सिर्फ 5 साल की अवधि में करोड़पति बना दिया है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो दिसंबर 2020 में भाव मात्र 0.50 पैसे था लेकिन अब यह बढ़कर ₹29.80 पर पहुंच चुका है। इसका मतलब यह है कि यदि किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू लगभग ₹5.96 करोड़ हो चुकी होती। यह गणना बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लाभ शामिल किए बिना है। बता दें कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने 1 सितंबर 2024 को अपने स्टॉक का स्प्लिट ₹10 से ₹1 किया था और अप्रैल 2024 में 1:1 बोनस भी जारी किया था, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर ने कब दिया कितना रिटर्न

शुक्रवार को यह पेनी स्टॉक 5% उछलकर ₹29.80 पर पहुंच गया। पिछले पांच साल में इसने करीब 59,500% की लंबी छलांग लगाई है। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक 18% गिरा है लेकिन 6 महीने में 19% बढ़त दर्ज की और हाल के पांच ट्रेडिंग सत्रों में ही 11% रिटर्न दिया है। एक महीने में यह रिटर्न 24% रहा है। साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें 2.23% की मामूली बढ़त देखी गई है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

13 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने कहा कि सितंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 108% बढ़कर ₹29.88 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹14.40 करोड़ था। ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो 54% बढ़कर ₹286.46 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान कुल खर्च भी 49% बढ़कर ₹257.13 करोड़ हो गया। पहले छह महीनों में कंपनी की नेट सेल्स 64% बढ़कर ₹536.72 करोड़ और नेट प्रॉफिट 100% बढ़कर ₹54.66 करोड़ पहुंच गया। बता दें कि फूड सेक्टर की यह तेजी से बढ़ती कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मार्केट नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जिससे आने वाले समय में निवेशकों के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन की संभावनाएं बनती दिख रही हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।