Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger penny stock deep diamond india again hits upper circuit after big announcement price below 10 rs
एक ऐलान और इस पेनी स्टॉक में लगातार लग रहा अपर सर्किट, 10 रुपये से भी कम है कीमत

एक ऐलान और इस पेनी स्टॉक में लगातार लग रहा अपर सर्किट, 10 रुपये से भी कम है कीमत

संक्षेप:

बीते शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर में एक बार फिर अपर सर्किट लगा। एक दिन पहले की क्लोजिंग 8.16 रुपये के मुकाबले यह शेयर 5% बढ़त के साथ 8.56 रुपये तक पहुंच गया। इससे पहले लगातार दो दिन तक शेयर में अपर सर्किट लगा।

Nov 15, 2025 12:14 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Deep Diamond India share: बाजार में कुछ ऐसे पेनी शेयर हैं जिनमें शुक्रवार को अपर सर्किट लगा। ऐसा ही एक पेनी शेयर- दीप डायमंड इंडिया है। बीते शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर में एक बार फिर अपर सर्किट लगा। एक दिन पहले की क्लोजिंग 8.16 रुपये के मुकाबले यह शेयर 5% बढ़त के साथ 8.56 रुपये तक पहुंच गया। इससे पहले लगातार दो दिन तक शेयर में अपर सर्किट लगा। मई 2025 में शेयर की कीमत 3.55 रुपये पर थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस शेयर की कीमत अक्टूबर महीने में 10.04 रुपये तक पहुंच गई थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। इस स्टॉक ने एक महीने में 36% तक की बढ़त हासिल की है और सिर्फ छह महीनों में 104% का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों आ रही तेजी?

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दीप डायमंड इंडिया ने अपनी लीडिंग डिजिटल-हेल्थ पहल दीप हेल्थ इंडिया AI के आगामी लॉन्च की घोषणा की। यह एक इंटेलिजेंट कैमरा-आधारित वेलनेस प्लेटफॉर्म है, जो वास्तविक समय में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए फेशियल-स्कैन तकनीक का उपयोग करता है। इस कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को आगे बताया कि AI-संचालित वेलनेस प्लेटफॉर्म का लॉन्च मंगलवार, 25 नवंबर को निर्धारित किया गया है। यह भारत के तेजी से बढ़ते AI-संचालित स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कंपनी के औपचारिक प्रवेश का प्रतीक है।

कैमरा-आधारित इंटेलिजेंट वेलनेस सिस्टम

दीप हेल्थ इंडिया AI एक कैमरा-आधारित इंटेलिजेंट वेलनेस सिस्टम है, जो चेहरे की स्कैनिंग तकनीक से रियल-टाइम स्वास्थ्य संकेतों का विश्लेषण करता है। यह प्लेटफॉर्म उन्नत कंप्यूटर विजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके सिर्फ 60 सेकंड में हार्ट रेट, ब्रीदिंग रेट, ब्लड-प्रेशर इंडिकेटर, स्ट्रेस इंडेक्स और ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसे प्रमुख पैरामीटर मापने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि यह पूरी तरह नॉन-इनवेसिव, कॉन्टैक्टलेस और किसी भी स्मार्टफोन कैमरे के जरिए इस्तेमाल किया जा सकने वाला प्लेटफॉर्म है, जो बिना किसी मेडिकल डिवाइस या लैब विजिट के तुरंत हेल्थ फीडबैक प्रदान करता है।

दीप हेल्थ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नारायण ने कहा कि दीप हेल्थ इंडिया AI के साथ हम एक स्मार्टफोन को हेल्थ कम्पैनियन में बदल रहे हैं। कंपनी के अनुसार इस तकनीक का विकास एक वैश्विक SDK पार्टनर के सहयोग से किया गया है, जो AI आधारित फिजियोलॉजिकल एनालिसिस में विशेषज्ञता रखता है। इससे प्लेटफॉर्म अंतरराष्ट्रीय स्तर की सटीकता देने में सक्षम होगा। उदयपुर की कंपनी दीप डायमंड इंडिया लिमिटेड टेक्नोलॉजी और सामाजिक उपयोगिता वाले उच्च-विकास क्षेत्रों पर फोकस करने वाला एक विविधीकृत उद्यम है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।