मल्टीबैगर शेयर के बुरे हाल, टूटकर आधे दाम पर आया शेयर, रेटिंग भी पहले से घटी
मुख्य बातें
- केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर टूटकर आधे दाम पर पहुंच गए हैं
- 3 दिन में केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में 25 पर्सेंट की गिरावट आई है
- एलारा सिक्योरिटीज ने कंपनी के शेयरों की रेटिंग घटा दी है

मल्टीबैगर कंपनी केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर बुरे हाल में हैं। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 3132.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। 3 दिन में केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर 25 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से आधे से ज्यादा टूट गए हैं। चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में यह तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों की रेटिंग भी घट गई है।
आधे से ज्यादा टूट गए हैं केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से आधे से अधिक लुढ़क गए हैं। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर 7 अक्टूबर 2025 को 7705 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल है। कंपनी के शेयर लुढ़कते हुए सोमवार 18 मई को 3132.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। केन्स टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है।
22% घटा है केन्स टेक्नोलॉजी का मुनाफा
केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 91 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 22 पर्सेंट घटा है। एक साल पहले की समान अवधि में केन्स टेक्नोलॉजी का मुनाफा 116 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 26 पर्सेंट बढ़कर 1243 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में केन्स टेक्नोलॉजी का रेवेन्यू 984 करोड़ रुपये था।
एलारा सिक्योरिटीज ने डाउनग्रेड की कंपनी की रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज ने केन्स टेक्नोलॉजी की रेटिंग डाउनग्रेड कर दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी की रेटिंग बाय से घटाकर एक्युमुलेट कर दी है। एलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक, केन्स टेक्नोलॉजी ने 3 प्रमुख पैरामीटर्स पर अपने रिवाइज्ड FY2026 के गाइडेंस को मिस किया है। एलारा सिक्योरिटीज ने केन्स टेक्नोलॉजी का टारगेट प्राइस भी घटाया है। ब्रोकरेज हाउस ने मल्टीबैगर कंपनी का टारगेट प्राइस घटाकर 3530 रुपये कर दिया है। एलारा सिक्योरिटीज ने पहले कंपनी के शेयरों के लिए 5700 रुपये का टारगेट दिया था। IPO में केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर का दाम 587 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 10 नवंबर 2022 को खुला था और यह 14 नवंबर तक ओपन रहा। केन्स टेक्नोलॉजी का आईपीओ टोटल 24.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


