3 दिन में 120% की तूफानी तेजी, IPO में 149 रुपये का था शेयर, अब 327 रुपये के पार दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ ने 3 दिन में निवेशकों को मालामाल कर दिया
  • IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था, मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को 327.70 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 3 दिन में 120% उछल गए हैं
Merritronix Limited

सोमवार को बाजार में उतरी कंपनी मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तूफानी तेजी है। कंपनी के शेयर बुधवार को लगातार तीसरे दिन 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 327.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर सोमवार 8 जून को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए थे। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा।

3 दिन में 120% चढ़ गए हैं मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) के आईपीओ में शेयर 149 रुपये का था। कंपनी के शेयर 283.10 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 297.25 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में मंगलवार को भी 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को भी 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 327.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 149 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर 120 पर्सेंट उछल गए हैं।

IPO पर लगा था 315 गुना से ज्यादा दांव
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) का आईपीओ टोटल 315.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 297.67 गुना दांव लगा। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 476.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 224.91 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे। 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,98,000 रुपये का निवेश करना पड़ा।

IPO हो तो ऐसा, 3 दिन में निवेशकों को बंपर रिटर्न
IPO में मेरिट्रोनिक्स के शेयर का दाम149 रुपये
कितने पर हुई शेयर की लिस्टिंग283.10 रुपये
बुधवार को शेयर का दाम327.70 रुपये
IPO पर कितने गुना लगा दांव315.36 गुना

क्या करती है मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड?
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) की शुरुआत अक्टूबर 1988 में हुई है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी है। कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हाई रिलायबिलिटी, मिशन-क्रिटिकल असेंबलीज बनाती है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड कंपोनेंट सोर्सिंग, PCB असेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और फिनिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी करती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 57 कर्मचारी थे। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और उधारी चुकाने में करेगी। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85.17 पर्सेंट थी, जो कि अब 62.28 पर्सेंट रह गई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।