बैटरी एनर्जी बिजनेस पर इस कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, शेयर को खरीदने दौड़े निवेशक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SPML Infra ने बैटरी एनर्जी बिजनेस पर बड़ा अपडेट दिया
  • कंपनी ने घोषणा की कि उसके अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करके बनाए गए 104.4 kWh बैटरी पैक ने जरूरी इंटरनेशनल सेफ्टी, परफॉर्मेंस और ट्रांसपोर्टेशन सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग की जरूरतों को पूरा कर लिया है

hero motocorp share price
SPML Infra के शेयरों में शुक्रवार, 4 सितंबर को जोरदार तेजी

Multibagger Infra Stock: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी SPML Infra के शेयरों में शुक्रवार, 4 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 183 रुपये तक जा पहुंचा। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 4.46% उछाल के साथ 181.55 रुपये पर रहा। शेयर में आई अचानक तेजी की वजह कंपनी के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) बिजनेस को लेकर दी गई जानकारी है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

क्या है बिजनेस अपडेट

दरअसल, SPML Infra ने घोषणा की कि उसके अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करके बनाए गए 104.4 kWh बैटरी पैक ने जरूरी इंटरनेशनल सेफ्टी, परफॉर्मेंस और ट्रांसपोर्टेशन सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग की जरूरतों को पूरा कर लिया है। यह बैटरी पैक कंपनी की उस रणनीति के तहत बनाया गया है, जिसका मकसद भारत के तेजी से बढ़ते ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज मार्केट की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं विकसित करना है।

क्या कहा कंपनी के अधिकारी ने?

SPML Infra लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनंदन सेठी ने कहा कि कंपनी के अपने 104.4 kWh बैटरी पैक का सर्टिफिकेशन मिलना उसकी एनर्जी स्टोरेज यात्रा में एक अहम पड़ाव है। सेठी ने कहा कि यह डेवलपमेंट इसलिए भी खास है क्योंकि SPML सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग या प्रोजेक्ट पूरा करने पर ध्यान देने के बजाय अपनी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग क्षमताएं विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग की जरूरतों को पूरा करने से प्रोडक्ट की सेफ्टी, इंजीनियरिंग क्षमताओं की पुष्टि होती है।

कंपनी का मकसद एक इंटीग्रेटेड इंडियन एनर्जी स्टोरेज प्लेटफॉर्म बनाना है, जिसमें अपने प्रोडक्ट का डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन और बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट पूरा करना शामिल हो। सेठी का मानना ​​है कि यह कॉम्बिनेशन लंबे समय में काफी वैल्यू बना सकता है क्योंकि एनर्जी स्टोरेज भारत के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

शेयर का परफॉर्मेंस

SPML Infra के शेयर में दो हफ्तों में 6% और एक महीने में 6.53% की गिरावट आई है। तीन महीनों में यह 9.75% गिरा है। साल की शुरुआत से अब तक (YTD) शेयर में 4.86% की गिरावट आई है और पिछले एक साल में यह 36.5% गिरा है। हालांकि, शेयर ने तीन साल में 388% और पांच साल में 1,516.07% का शानदार रिटर्न दिया है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हालांकि, SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह के तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक शेयर अभी डेली चार्ट पर प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे है। शाह के मुताबिक ₹195–200 का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस जोन है। जब तक शेयर इस स्तर से नीचे रहता है, इसमें बियरिश ट्रेंड बने रहने की संभावना है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़बैटरी एनर्जी बिजनेस पर इस कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, शेयर को खरीदने दौड़े निवेशक