57 रुपये का शेयर अब 3000 रुपये के पार, AI फैक्ट्रीज के लिए दिग्गज कंपनी से पार्टनरशिप
ई2ई नेटवर्क्स के शेयर 20% की तेजी के साथ 3068.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 57 रुपये था। दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने एडवांस्ड AI फैक्ट्रीज डिलीवर करने के लिए ई2ई नेटवर्क्स को सहयोग करने की घोषणा की है।

मल्टीबैगर कंपनी ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। GPU क्लाउड उपलब्ध कराने वाली कंपनी ई2ई नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को NSE में 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 3068.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने एडवांस्ड AI फैक्ट्रीज डिलीवर करने के लिए ई2ई नेटवर्क्स को सहयोग करने की घोषणा की है, इस अनाउंसमेंट के बाद कंपनी के शेयरों में तेज उछाल आया है। ई2ई नेटवर्क्स अपने TIR प्लेटफॉर्म पर एक एनवीडिया ब्लैकवेल GPU क्लस्टर बना रही है।
3 साल में 1782% उछल गए हैं ई2ई नेटवर्क्स के शेयर
ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड (E2E Networks) के शेयर पिछले 3 साल में 1782 पर्सेंट चढ़ गए हैं। ई2ई नेटवर्क्स के शेयर 17 फरवरी 2023 को 163 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 फरवरी 2026 को 3068.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में ई2ई नेटवर्क्स के शेयरों में 284 पर्सेंट की जोरदार तेजी आई है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 53 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर करीब 46 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एक महीने में ई2ई नेटवर्क्स के शेयरों में 37 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3894.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1710.05 रुपये है।
IPO में 57 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड (E2E Networks) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 मई 2018 को खुला था और यह 7 मई तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 57 रुपये था। ई2ई नेटवर्क्स लिमिटेड के शेयर 15 मई 2018 को NSE में 85 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर उछाल के साथ 89 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 साल से कम में ई2ई नेटवर्क्स के शेयरों में 1945 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2022 को 143.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 फरवरी 2026 को 3068.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं।
वेंचर कैपिटल फर्मों से भी साझेदारी कर रही एनवीडिया
दिग्गज टेक्नोलॉजी फर्म एनवीडिया (Nvidia) भारत और वैश्विक इस्तेमाल के लिए AI सॉल्यूशंस बनाने वाले सभी स्टेजेज के स्टार्टअप्स की पहचान और उन्हें फंड उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख वेंचर कैपिटल फर्मों पीक XV, जेड 47, इलेवेशन कैपिटल, नेक्सस वेंचर पार्टनर्स और एक्सेल इंडिया समेत प्रमुख वेंचर कैपिटल फर्मों के साथ भी पार्टनरशिप कर रही है। भारत के 4000 से ज्यादा AI स्टार्टअप्स पहले से ही एनवीडिया इनसेप्शन प्रोग्राम का हिस्सा हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


