दनादन मिले 3 ऑर्डर, रॉकेट बना डिफेंस शेयर, 3000% से ज्यादा की आई है तेजी

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को दनादन 3 ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर के बाद अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को 7% के उछाल के साथ 337.40 रुपये पर पहुंच गए हैं।

दनादन मिले 3 ऑर्डर, रॉकेट बना डिफेंस शेयर, 3000% से ज्यादा की आई है तेजी

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट के उछाल के साथ 337.40 रुपये पर पहुंच गए। डिफेंस कंपनी के शेयरों में यह उछाल दनादन 3 ऑर्डर मिलने से आया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय, सरकारी डिफेंस कंपनी और प्राइवेट कंपनियों से मिले हैं। पिछले 5 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 3000 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

डिफेंस कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल
डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे डिफेंस मिनिस्ट्री से 174.78 मिलियन रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा, कंपनी को पब्लिक सेक्टर की डिफेंस कंपनी से 95.28 मिलियन रुपये के ऑर्डर मिले हैं। साथ ही, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को प्राइवेट कंपनियों से 240.18 मिलियन रुपये के ऑर्डर मिले। डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को टोटल 510.25 मिलियन रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

3000% से ज्यादा उछल गए हैं डिफेंस कंपनी के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले 5 साल में 3000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 7 मई 2021 को 10.51 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 मई 2026 को 337.40 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 2500 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। पिछले 3 साल में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 860 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। दो साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में 225 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में पिछले एक साल में 180 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 354.65 रुपये है। वहीं, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 114 रुपये है।

10 टुकड़े में बंट चुका है डिफेंस कंपनी का शेयर
डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। डिफेंस कंपनी ने मई 2023 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर में बांटा है। 26 नवंबर 2025 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.41 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 47.59 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,