Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger defence stock apollo micro systems hits upper circuit what reason behind know here
दिग्गज डिफेंस कंपनी को मिला लाइसेंस, शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट, आपका है दांव?

दिग्गज डिफेंस कंपनी को मिला लाइसेंस, शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट, आपका है दांव?

संक्षेप:

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 237.85 रुपये तक पहुंच गया। सितंबर 2025 में शेयर 354.65 रुपये तक पहुंच गया था। यह डिफेंस स्टॉक एक साल में 145% बढ़ा है और तीन साल में 773% बढ़ा है। यह शेयर पांच साल में 1,775% बढ़ा है।

Dec 19, 2025 04:03 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Apollo Micro Systems share: बाजार में लिस्टेड कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में शुक्रवार को 5% का अपर सर्किट लग गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 237.85 रुपये तक पहुंच गया। सितंबर 2025 में शेयर 354.65 रुपये तक पहुंच गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। दिसंबर 2024 में यह शेयर 92.50 रुपये के निचले स्तर पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। यह डिफेंस स्टॉक एक साल में 145% बढ़ा है और तीन साल में 773% बढ़ा है। यह शेयर पांच साल में 1,775% बढ़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर में तेजी की वजह?

डिफेंस कंपनी- अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी IDL एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड को इंडस्ट्रीज (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1951 के तहत हाई-एनर्जी एक्सप्लोसिव ट्रिनिट्रोटोल्यूइन (TNT) और HMX (साइक्लोटेट्रामेथिलीनटेट्रानिट्रामाइन) के प्रोडक्शन के लिए इंडस्ट्रियल लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस की वैलिडिटी जारी होने की तारीख से 15 साल है।

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करुणाकर रेड्डी ने बताया कि यह अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के लिए एक अहम उपलब्धि है, जो हमें इंडस्ट्रियल और डिफेंस दोनों तरह के विस्फोटकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। यह लाइसेंस सिर्फ एक रेगुलेटरी मंजूरी से कहीं ज्यादा है। यह हाई-एनर्जी डिफेंस विस्फोटकों के लिए अपनी जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता को मजबूत करता है। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल और डिफेंस विस्फोटकों के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मार्केट में बढ़ती मांग को पूरा करने के अवसर पैदा करता है।

तेलंगाना सरकार के साथ समझौता

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने रक्षा उत्पादों के विनिर्माण में 1,500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तेलंगाना सरकार के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। यह अपनी अनुषंगी कंपनियों एवं उनकी अनुषंगी कंपनियों (स्टेप-डाउन) कंपनियों के साथ मिलकर तेलंगाना में एक नई परियोजना स्थापित करेगी। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स एक इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल, इंजीनियरिंग डिजायन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करने वाली कंपनी है। यह रक्षा मंत्रालय, सरकार द्वारा नियंत्रित पब्लिक सेक्टर कंपनियों और प्राइवेट सेक्टर के लिए हाई-परफॉर्मेंस, मिशन और टाइम क्रिटिकल सॉल्यूशन डिजायन, डेवलप करती और बेचती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।