1 लाख रुपये के बना दिए 52 लाख रुपये, 3 बोनस शेयर भी बांट चुकी है मल्टीबैगर कंपनी
मुख्य बातें
- सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर 6 साल में 5100% से अधिक उछल गए हैं
- कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश को 52 लाख रुपये बना दिया है

हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 साल में अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों ने 6 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 52 लाख रुपये बना दिया है। कंपनी के शेयरों में इस अवधि में 5100 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।
1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 52 लाख रुपये
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर 21 अगस्त 2020 को 16.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार 26 अगस्त 2026 को 882.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 21 अगस्त 2020 को सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 52.06 लाख रुपये होती। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 981.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 525.50 रुपये है।
बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस(CG Power and Industrial Solutions) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने मार्च 2010 में निवेशकों को 3:4 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 4 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने अगस्त 2006 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।
5 साल में 935% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों में पिछले 5 साल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में 935 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 27 अगस्त 2021 को 84.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 26 अगस्त 2026 को 882.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 290 पर्सेंट की तेजी आई है। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर पिछले 3 साल में 110 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 7 महीने में कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

