Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger Bondada Engineering share rallied around 5 Percent today company bagged 465 crore rupee order
465 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर, 423 रुपये पर पहुंचा शेयर, 5 टुकड़ों में बंट चुका है मल्टीबैगर स्टॉक

465 करोड़ रुपये का मिला ऑर्डर, 423 रुपये पर पहुंचा शेयर, 5 टुकड़ों में बंट चुका है मल्टीबैगर स्टॉक

संक्षेप:

बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को इंट्राडे के दौरान करीब 5% के उछाल के साथ 423 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से 465 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। बोंडाडा इंजीनियरिंग अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांट चुकी है।

Nov 14, 2025 05:39 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर कंपनी बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी आई है। बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 423 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से 465 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर मिलने के बाद ही बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 719.50 रुपये है। वहीं, बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 330 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मल्टीबैगर कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
मल्टीबैगर कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि एक कंसोर्शियम के बतौर लीड मेंबर बोंडाडा इंजीनियरिंग को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी से एक लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह ऑर्डर एक इंटीग्रेटेड सोलर इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए है, जिसमें लैंड प्रेक्योरमेंट भी शामिल है। बोंडाडा इंजीनियरिंग ने बताया है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में महाराष्ट्र के बीड जिले के जिवाचीवाडी में 100 मेगावॉट (AC) ग्रिड- कनेक्टेड मोनो-क्रिस्टलाइन सोलर पावर प्लांट के डिजाइन एंड इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्ट, सिविल एंड इलेक्ट्रिकल वर्क्स, परमिट्स, कमीशनिंग एंड परफॉर्मेंस टेस्टिंग का काम शामिल है। इस प्रोजेक्ट को 450 दिन में पूरा किया जाना है।

ये भी पढ़ें:3% से भी नीचे चल रहा था GMP, पहले ही दिन शेयर ने कराया 28% से ज्यादा का फायदा

5 टुकड़ों में बंट चुका है बोंडाडा इंजीनियरिंग का शेयर
मल्टीबैगर कंपनी बोंडाडा इंजीनियरिंग अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2024 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। बोंडाडा इंजीनियरिंग ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयर में बांटा। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.55 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.45 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:विश्व बैंक से बड़ी राहत, हटी कंपनी पर लगी रोक, रॉकेट सा उड़ा स्मॉलकैप शेयर

IPO में 75 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
बोंडाडा इंजीनियरिंग का आईपीओ दांव लगाने के लिए 18 अगस्त 2023 को खुला था और यह 22 अगस्त तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 75 रुपये था। बोंडाडा इंजीनियरिंग का आईपीओ टोटल 112.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 100.05 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 115.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।