5 फ्री शेयर बांट रही है मल्टीबैगर कंपनी, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • बिजोटिक कमर्शियल पहली बार बोनस शेयर बांटने जा रही है
  • कंपनी हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर देगी
  • कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 17 अगस्त फिक्स की है
  • बोनस शेयर का फायदा उठाने के लिए शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है
Bonus Share
बिजोटिक कमर्शियल के शेयर सोमवार 17 अगस्त को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर होंगे।

स्मॉलकैप कंपनी बिजोटिक कमर्शियल अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, बिजोटिक कमर्शियल हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर देगी। गारमेंट्स एंड अपैरल इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट सोमवार 17 अगस्त फिक्स की है। यानी, अगर कोई निवेशक बोनस शेयर का फायदा उठाना चाहता है तो बिजोटिक कमर्शियल के शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। आज यानी शुक्रवार तक कंपनी के शेयर खरीदने पर ही बोनस शेयर का फायदा मिलेगा। बिजोटिक कमर्शियल अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।

2 साल में 1345% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
बिजोटिक कमर्शियल (Bizotic Commercial) के शेयरों में पिछले 2 साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर दो साल में 1345 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। बिजोटिक कमर्शियल के शेयर 16 अगस्त 2024 को 46.54 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 अगस्त 2026 को 678 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 1295 पर्सेंट का उछाल आया है। बिजोटिक कमर्शियल का मार्केट कैप शुक्रवार को 640 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

एक साल में 155% उछल गए हैं बिजोटिक कमर्शियल के शेयर
बिजोटिक कमर्शियल (Bizotic Commercial) के शेयर पिछले एक साल में 155 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 14 अगस्त 2025 को 265 रुपये पर थे। बिजोटिक कमर्शियल के शेयर 14 अगस्त 2026 को 678 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 21 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 32 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। बिजोटिक कमर्शियल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1053 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 265 रुपये है।

IPO में 175 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
बिजोटिक कमर्शियल के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 175 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 12 जून 2023 को खुला था और यह 15 जून तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर बीएसई में 180 रुपये पर लिस्ट हुए थे। बिजोटिक कमर्शियल एक अपैरल और टेक्सटाइल कंपनी है, जिसका फोकस रेडीमेड मेन्सवियर की मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइनिंग, होलसेल और रिटेल मार्केटिंग पर है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.98 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.02 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़5 फ्री शेयर बांट रही है मल्टीबैगर कंपनी, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका