Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Multibagger Apis India given 24 Bonus Share company stock rallied 6171 Percent
मल्टीबैगर कंपनी ने बांट दिए 24 बोनस शेयर, 6100% से ज्यादा चढ़ चुका है शेयर

मल्टीबैगर कंपनी ने बांट दिए 24 बोनस शेयर, 6100% से ज्यादा चढ़ चुका है शेयर

संक्षेप:

मल्टीबैगर कंपनी एपिस इंडिया ने हर 1 शेयर पर 24 बोनस शेयर दिए हैं। एपिस इंडिया ने अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न भी दिया है। FMCG कंपनी के शेयर 6100% से अधिक उछल गए हैं।

Dec 15, 2025 05:17 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

FMCG कंपनी एपिस इंडिया ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयरों का बंपर तोहफा दिया है। एपिस इंडिया ने अपने निवेशकों को 24:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, मल्टीबैगर कंपनी ने हर 1 शेयर पर 24 बोनस शेयर दिए हैं। एपिस इंडिया ने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 13 अक्टूबर 2022 से अब तक 6100 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एपिस इंडिया (Apis India) इससे पहले भी साल 2010 में बोनस शेयर बांट चुकी है। एपिस इंडिया शहद, खजूर, फ्रूट जैम, सेरेल्स, वर्मिसेली, सोया चंक, सैफ्रन, जिंजर गॉर्लिक पेस्ट समेत कई प्रॉडक्ट्स बेचती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

6171% उछल गए हैं एपिस इंडिया के शेयर
एपिस इंडिया (Apis India) के शेयर 13 अक्टूबर 2022 से लेकर अब तक 6171 पर्सेंट चढ़ गए हैं। FMCG कंपनी के शेयर 13 अक्टूबर 2022 को 81 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 10 दिसंबर 2025 को 50.80 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 3 साल में देखें तो एपिस इंडिया के शेयरों में 4832 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले दो साल में एपिस इंडिया के शेयरों में 1372 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले 8 महीने में कंपनी के शेयरों में 353 पर्सेंट की तेजी आई है। 5 महीने में एपिस इंडिया के शेयर 311 पर्सेंट चढ़े हैं। अगर पिछले 3 महीने में देखें तो मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 129 पर्सेंट उछल गए हैं।

ये भी पढ़ें:दनादन 3 ऑर्डर कंपनी की झोली में, रॉकेट बन गया शेयर, 700 रुपये के पार शेयर के दाम

पहले भी बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
एपिस इंडिया (Apis India) अपने शेयरधारकों को पहले भी बोनस शेयर बांट चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने दिसंबर 2010 में अपने निवेशकों को 323:100 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 100 शेयर पर 323 बोनस शेयर बांटे। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.72 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.28 पर्सेंट है। एपिस इंडिया का मार्केट कैप 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।