Multibagger: धैर्य रखने वाले निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न, ₹1 लाख बन गए ₹75 लाख

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Multibagger Stocks: शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म निवेशक जादू देखना हो तो आज हम 5 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 2,600% से लेकर 7429% से अधिक का रिटर्न देकर ₹1 लाख के निवेश को ₹75 लाख तक पहुंचा दिया
Multibagger: धैर्य रखने वाले निवेशकों को मिला छप्परफाड़ रिटर्न, ₹1 लाख बन गए ₹75 लाख

शेयर मार्केटमें बड़ा रिटर्न चंद घंटों या दिनों की कहानी नहीं होता। जो निवेशक मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों को धैर्यपूर्वक वर्षों तक थामे रहते हैं, उनकी संपत्ति चुपचाप कई गुना बढ़ सकती है। पिछले 5 साल से लेकर 10 साल में 5 शेयरों ने यह साबित किया है। इन्होंने 2,600% से लेकर 7429% से अधिक का रिटर्न देकर ₹1 लाख के निवेश को ₹75 लाख तक पहुंचा दिया।

  1. वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर: 5 साल में 7429% रिटर्न

18 जून 2021 को वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर का एक शेयर मात्र 9.70 रुपये का था। आज 5% की तेजी के साथ 730.40 रुपये पर पहुंच गया है। इस लिहाज से बीते 5 साल में निवेशकों को 7429% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अगर किसी ने पांच साल पहले 9.70 रुपये के भाव पर ₹1 लाख का निवेश किया होता और होल्ड रखा होता तो आज उसकी रकम लगभग 75 लाख रुपये बन चुकी होती।

1992 में स्थापित वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर लिमिटेड शुरुआत से ही लाइफ साइंस और हेल्थकेयर सॉल्यूशंस क्षेत्र में पहचान रखती है। अब यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आईटी कंसल्टेंसी सेवाओं की ओर भी तेजी से विस्तार कर रही है, जिससे इसके ग्रोथ के नए रास्ते खुल रहे हैं।

2. अडानी एंटरप्राइजेज: 5,671% रिटर्न के साथ दशक का सितारा

गौतम अडाणी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज पिछले 10 साल का सबसे बड़ा वेल्थ क्रिएटर बनी। इसने निवेशकों की पूंजी को लगभग 5,671% बढ़ाया यानी ₹1 लाख का निवेश करीब ₹57.7 लाख बन गया। कंपनी की पहचान अब किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह एयरपोर्ट, ग्रीन हाइड्रोजन, डेटा सेंटर और सड़क जैसे कई नए क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रही है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 10 वर्षों में इसकी बिक्री 11% की सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ी, जबकि मुनाफा 26% CAGR की रफ्तार से दौड़ा। पिछले पांच साल में तो मुनाफे की ग्रोथ रेट 57% CAGR पर पहुँच गई, जो बताता है कि कंपनी की कमाई की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

3. हिताची एनर्जी इंडिया: 4,297% की छलांग

देश में बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का भारी आधुनिकीकरण हिताची एनर्जी इंडिया के लिए वरदान साबित हुआ। ट्रांसफॉर्मर और ग्रिड ऑटोमेशन सिस्टम बनानेवाली इस कंपनी ने 10 साल में निवेशकों को कोई 4,297% का रिटर्न दिया है।

बिक्री की ग्रोथ पर गौर करें तो पिछले पाँच साल में यह 19% CAGR और पिछले तीन साल में 22% CAGR से बढ़ी है। मुनाफे की रफ्तार और भी प्रभावशाली रही। पांच साल में 54% और तीन साल में 122% CAGR। यह साफ करता है कि ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत हुई है।

4. बीएसई: बढ़ते रिटेल निवेश से 3,427% की उड़ान

देश का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज बीएसई पिछले दशक में एक स्टॉक से कहीं बढ़कर निवेशकों के लिए सुपरहिट साबित हुआ। इसके शेयर ने 10 साल में 3,427% का रिटर्न दिया। घरेलू रिटेल निवेशकों की भारी आमद, डीमैट खातों की बढ़ती संख्या और ट्रेडिंग गतिविधियों में उछाल का सीधा लाभ बीएसई की कमाई पर दिखा।

दस साल में कंपनी की बिक्री 23% CAGR की दर से बढ़ी, वहीं पिछले 5 साल में यह दर 50% CAGR पर पहुंच गई। मुनाफे ने भी इसी के अनुरूप शानदार वृद्धि दर्ज की, जिसने शेयर की रैली को नींव दी।

5. सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया: 2,613% की मजबूत पकड़

डिफेंस सेक्टर के लिए गोला-बारूद का कारोबार करने वाली सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने एक दशक में निवेशकों को 2,613% का धुआंधार रिटर्न दिया। ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा क्षेत्र में बढ़ते ऑर्डर और उद्योगों की लगातार मांग ने कंपनी की वृद्धि को धार दी।

पिछले 10 वर्षों में बिक्री 21% CAGR और मुनाफा 26% CAGR से बढ़ा है। पिछले पाँच साल का मुनाफा वृद्धि दर 43% CAGR पर रही, जो कंपनी की निरंतर बढ़ती ताकत को दर्शाती है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,