10% उछला दिग्गज निवेशक के पोर्टफोलियो वाला शेयर, कंपनी को मिला है रीबॉक का राइट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को इंट्राडे ट्रेडिंग में लगभग 10 प्रतिशत उछलकर 1339 रुपये तक पहुंच गया
  • शेयर में यह उछाल भारत में इनरवियर और थर्मल वियर प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए रीबॉक (Reebok) के साथ ब्रांड लाइसेंसिंग एग्रीमेंट करने के बाद आया
nifty

Lux Industries share: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्मॉल-कैप स्टॉक लक्स इंडस्ट्रीज का है। इस कंपनी को लेकर एक पॉजिटिव खबर आई है। इस खबर की वजह से कंपनी के शेयर पर शुक्रवार को निवेशक टूट पड़े।

शेयर का परफॉर्मेंस

लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को इंट्राडे ट्रेडिंग में लगभग 10 प्रतिशत उछलकर 1339 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के ₹1,223 के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की बढ़त थी। अप्रैल 2026 में शेयर 1,837.95 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 805.05 रुपये है। शेयर में यह उछाल भारत में इनरवियर और थर्मल वियर प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए रीबॉक (Reebok) के साथ ब्रांड लाइसेंसिंग एग्रीमेंट करने के बाद आया।

क्या है डील?

लक्स इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की कि कंपनी के वर्टिकल B ने इंग्लैंड स्थित RILUK IPCO लिमिटेड (RIL) के साथ एक एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी को भारत में पुरुषों और महिलाओं के इनरवियर और थर्मल वियर प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए लाइसेंस प्राप्त प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करने का एक्सक्लूसिव अधिकार मिला है। कंपनी ने कहा कि इन प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग REEBOK ट्रेडमार्क के तहत की जाएगी। यह लाइसेंसिंग एग्रीमेंट चालू वर्ष से प्रभावी है और इसे दस साल के लिए रिन्यू करने का विकल्प भी है।

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि लाइसेंस प्राप्त मार्क का उपयोग करके बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स की मात्रा और मूल्य का अभी पता नहीं लगाया जा सकता है। बता दें कि RILUK IPCO को कंपनी के बोर्ड में किसी डायरेक्टर को नियुक्त करने का कोई अधिकार नहीं होगा और न ही उसे कोई शेयर जारी किया जाएगा।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार यह स्मॉल-कैप स्टॉक लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) और मुकुल अग्रवाल जैसे बड़े नामों के पोर्टफोलियो का हिस्सा है। चालू कैलेंडर वर्ष की मार्च तिमाही तक LIC के पास लक्स इंडस्ट्रीज के 14,26,317 शेयर थे, जो 4.74 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं, 31 मार्च 2026 तक मुकुल अग्रवाल के पास कंपनी के 4,42,100 शेयर यानी 1.47% हिस्सेदारी थी।

लक्स इंडस्ट्रीज के स्टॉक का परफॉर्मेंस

इस साल अब तक लक्स इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत में साल-दर-साल (YTD) आधार पर 16% तक की बढ़त देखी गई है। हालांकि, पांच साल की लंबी अवधि में इसने बेंचमार्क के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया है। 50-स्टॉक वाले इंडेक्स में 54% की बढ़त के मुकाबले इसमें 65% की गिरावट आई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़10% उछला दिग्गज निवेशक के पोर्टफोलियो वाला शेयर, कंपनी को मिला है रीबॉक का राइट