डिमांड में है मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो वाला यह शेयर, अब सोमवार को भी होगी हलचल?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कंपनी ने पश्चिम बंगाल के डानकुनि में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ाने के लिए ₹600 करोड़ निवेश का ऐलान किया है
  • कंपनी के शेयर की आखिरी कीमत 4.36% बढ़कर 1277.30 रुपये हो गई थी
Kalyan Jewellers Share

Lux industries share price: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में शामिल-लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने पश्चिम बंगाल के डानकुनि में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ाने के लिए ₹600 करोड़ निवेश का ऐलान किया है। इससे यूनिट की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 20 करोड़ पीस बढ़ जाएगी। बता दें कि कंपनी के शेयर की आखिरी कीमत 4.36% बढ़कर 1277.30 रुपये हो गई थी। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,837.95 रुपये और 52 हफ्ते का लो 805.05 रुपये है।

क्या कहा कंपनी ने?

लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बताया कि कंपनी का तीन हिस्सों में पुनर्गठन किया जाएगा, जिसके तहत लक्स कोजी समूह एक स्वतंत्र कारोबारी इकाई के रूप में सामने आएगा। कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित नया प्लांट लक्स कोजी समूह का हिस्सा होगा। डानकुनि स्थित कंपनी की मौजूदा आठ लाख वर्ग फुट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद परिसर का क्षेत्रफल बढ़कर 20 लाख वर्ग फुट हो जाएगा। कंपनी के अनुसार, नई इकाई से सालाना 20 करोड़ परिधानों के उत्पादन की क्षमता जुड़ेगी, जिससे समूह की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर करीब 36 करोड़ परिधान हो जाएगी। लक्स इंडस्ट्रीज ने कहा कि परिचालन शुरू होने के बाद यह इकाई एशिया के सबसे बड़े परिधान मैन्युफैक्चरिंग केंद्रों में शामिल होगी और इससे करीब 3,000 प्रत्यक्ष एवं 6,000 परोक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

कंपनी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए बाहरी कर्ज और कंपनी की अपनी कमाई, दोनों का इस्तेमाल करके फंडिंग की जाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस निवेश की लागत पांच साल में वसूल हो जाएगी।

इस वजह से चर्चा में कंपनी

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि लक्स इंडस्ट्रीज़ के 'वर्टिकल B' ने इंग्लैंड की कंपनी RILUK IPCO लिमिटेड (RIL) के साथ एक एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी को भारत में पुरुषों और महिलाओं के इनरवियर और थर्मल वियर प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए लाइसेंस प्राप्त प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करने का एक्सक्लूसिव अधिकार मिल गया है। कंपनी ने कहा कि इन प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग "REEBOK" ट्रेडमार्क के तहत की जाएगी।

एक्सचेंज पर उपलब्ध शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार यह स्मॉल-कैप स्टॉक लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) और मुकुल अग्रवाल जैसे बड़े नामों के पोर्टफोलियो का हिस्सा है। मौजूदा कैलेंडर साल की मार्च तिमाही तक, LIC के पास लक्स इंडस्ट्रीज के 14,26,317 शेयर थे, जो कंपनी में 4.74 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं, 31 मार्च, 2026 तक अग्रवाल के पास कंपनी के 4,42,100 शेयर, यानी 1.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।