मुकुल अग्रवाल के निवेश वाला स्टॉक 19% तक उछला, शेयरों का दाम 20 रुपये से कम
मुख्य बातें
- Allcargo Logistics Limited के शेयरों की कीमतों में आज 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- यह स्टॉक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में शामिल है

दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के निवेश वाले स्टॉक Allcargo Logistics Limited के शेयरों की कीमतों में आज 19 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के तिमाही प्रदर्शन की वजह से यह उछाल देखने को मिली है। बता दें, मुकुल अग्रवाल की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से अधिक है।
बीएसई में आज सोमवार को Allcargo Logistics Limited के शेयर 9.5 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में स्मॉल कैप कंपनी का शेयर 10.39 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 16.18 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1460 करोड़ रुपये का है।
कंपनी को पहली तिमाही में कितना प्रॉफिट हुआ है?
अप्रैल से जून 2026 के दौरान Allcargo Logistics Limited का नेट प्रॉफिट में 14 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले तिमाही में कंपनी को 10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 11.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पहली तिमाही में 546 करोड़ रुपये रहा है। EBITDA मार्जिन 10 प्रतिशत से बढ़कर 13 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।
कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी
Trendlyne के डाटा के अनुसार कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 51.30 प्रतिशत की है। वहीं, प्रमोटर्स के पास कुल 40.30 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी में मुकुल महावीर अग्रवाल की हिस्सेदारी 2.9 प्रतिशत की है। टाटा म्यूचुअल फंड के पास 1.1 प्रतिशत हिस्सा है।
शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन
पिछले 1 महीने में स्टॉक की कीमतों में 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी Allcargo Logistics Limited के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत गिरा है। दो साल में स्टॉक की कीमत में 54 प्रतिशत और तीन साल में 62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 39 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
1 पर 3 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी
2024 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर बांटे थे। 2024 में कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 1.10 रुपये का फायदा हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


