मुकेश अंबानी के ₹20000 करोड़ एक झटके में डूबे, मस्क ने कमाए ₹3.23 लाख करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अब अंबानी 86 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 24वें स्थान पर हैं
  • दूसरी ओर एलन मस्क पर मंगलवार को डॉलर की इतनी बारिश हुई कि अब वह खरबपति बनने के और नजदीक आ गए हैं

elon musk adani ambani
मुकेश अंबानी के ₹20000 करोड़ एक झटके में डूबे, मस्क ने कमाए ₹3.23 लाख करोड़

दुनिया के अरबपतियों में मुकेश अंबानी का रुतबा लगातार कम हो रहा है। बुधवार को उन्हें 2.11 अरब डॉलर यानी करीब 20000 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगा। इस नुकसान की वजह से ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में वह एक पायदान और नीचे आ गए हैं। अब अंबानी 86 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 24वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर एलन मस्क पर मंगलवार को डॉलर की इतनी बारिश हुई कि अब वह खरबपति बनने के और नजदीक आ गए हैं।

कभी एशिया के सबसे रईस थे अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कभी एशिया के सबसे बड़े रईस व्यक्ति थे। इनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार थी। अडानी एशिया के दूसरे नंबर के अमीर थे। अब मुकेश अंबानी चीन के झांग यिमिंग के बाद हैं। यानी एशिया में अंबानी का स्थान तीसरा है।

इस साल अंबानी 21.7 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। जबकि, झांग ने 27.7 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ा है। अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 92.8 अरब डॉलर के साथ 21वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी अभी एशिया के नंबर वन रईस हैं। इनकी संपत्ति 109 अरब डॉलर है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडानी 18वें स्थान पर हैं। इस साल इनके नेटवर्थ में 24.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

अंबानी की दौलत में क्यों आई गिरावट

दुनिया के अरबपतियों की दौलत में उछाल या गिरावट की सबसे बड़ी वजह उनके शेयर्स होते हैं। मुकेश अंबानी के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों के शेयरों का है। चूंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को 1.34 प्रतिशत टूट गए, इसलिए अंबानी के नेटवर्थ में 20000 करोड़ की सेंध लग गई।

एलन मस्क खरबपति बनने से चंद कदम दूर

स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में मंगलवार को आए बंपर उछाल की बदौलत दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की दौलत में 34.1 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ और अब वह खरबपति बनने से केवल 62 अरब डॉलर दूर हैं। मस्क ने एक ही दिन में 3.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनका नेटवर्थ 938 अरब डॉलर हो गया है।

यें हैं दुनिया के टॉप-10 अरबपति और उनकी दौलत

अरबपतिनेटवर्थ अरब डॉलर में
एलन मस्क938
लैरी पेज291
जेफ बेजोस279
सर्गेई ब्रिन270
माइकल डेल254
मार्क जुकरबर्ग218
लैरी एलिसन217
जेनसेन हुआंग187
स्टीव बाल्मर173
बर्नार्ड अर्नाल्ट149

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की इस लिस्ट में वैसे तो अमेरिकियों का ही दबदबा है, लेकिन इसमें एक मात्र अरबपति फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस साल अर्नाल्ट अब तक 58.7 अरब डॉलर गंवा कर 10वें स्थान पर हैं। कभी एलन मस्क को दुनिया के सबसे रईस की कुर्सी से उतारने वाले अर्नाल्ट क्या टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे? क्या ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट पर पूरी तरह अमेरिकियों का कब्जा हो जाएगा? आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह स्थति साफ भी हो जाएगी। अगर अर्नाल्ट का नेटवर्थ गिरा और वॉरेन बफेट का बढ़ा तो टॉप-10 पर एकछत्र राज अमेरिकियों का हो जाएगा। बफेट अभी 144 अरब डॉलर के साथ 11वें पायदान पर हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मुकेश अंबानी के ₹20000 करोड़ एक झटके में डूबे, मस्क ने कमाए ₹3.23 लाख करोड़