मुकेश अंबानी की रिलायंस देने वाली है डिविडेंड, 24 अप्रैल को बैठक में होगा ऐलान

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले हफ्ते शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026-26 की चौथी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी का बोर्ड डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा।

मुकेश अंबानी की रिलायंस देने वाली है डिविडेंड, 24 अप्रैल को बैठक में होगा ऐलान

Reliance industries share: अगर पोर्टफोलियो में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले हफ्ते शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026-26 (FY26) की चौथी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी का बोर्ड डिविडेंड देने पर भी विचार करेगा। रिलायंस की डिविडेंड हिस्ट्री को देखें तो कंपनी ने 14 अगस्त, 2025 को प्रति शेयर 5.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया। इससे पहले, 19 अगस्त, 2024 को 10 रुपये, 21 अगस्त, 2023 को 9 रुपये और 18 अगस्त, 2022 को 8 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

क्या कहा कंपनी ने?

रिलायंस ने कहा- कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को होनी तय है। इस बैठक में मुख्य रूप से 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड ऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा, 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड देने की सिफारिश की जाएगी। बता दें कि मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन के आखिर में इसका वैल्यूएशन ₹18,47,317 करोड़ रहा।

मार्च तिमाही से क्या उम्मीद?

वैसे तो मार्च तिमाही का आखिरी महीना पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से भारी रुकावटों वाला रहा लेकिन इसके बावजूद रिलायंस पर असर नहीं पड़ेगा। मुकेश अंबानी की रिलायंस से उम्मीद है कि FY26 की चौथी तिमाही में उसका ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस स्थिर रहेगा। इसकी मुख्य वजह रिटेल सेक्टर में स्थिर प्रदर्शन और टेलीकॉम बिजनेस में जारी तेजी है।

ब्रोकरेज का अनुमान?

ब्रोकरेज के अनुमानों के मुताबिक कंसोलिडेटेड एबिटा में सालाना आधार पर (YoY) 10% की स्थिर बढ़त दर्ज होने की उम्मीद है जबकि स्टैंडअलोन आंकड़ा 18% तक बढ़ सकता है। सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि रिलायंस संभवतः ₹47600 करोड़ का कंसोलिडेटेड एबिटा रिपोर्ट करेगा, जो सालाना आधार पर (YoY) 8.5% और तिमाही आधार पर (QoQ) 3.4% अधिक होगा।

इस बीच, O2C एबिटा में सालाना आधार पर 18% और तिमाही आधार पर 8% की बढ़त हो सकती है। इसे अस्थिर माहौल के बावजूद डीजल क्रैक में आए सुधार से मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने कहा कि जियो का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही लगभग 2.5% बढ़ने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह सब्सक्राइबर बेस में लगभग 0.6% की बढ़ोतरी और ARPU में क्रमिक रूप से लगभग 1% का सुधार होकर ₹216 तक पहुंचना है। रिटेल एबिटा में उछाल आने की उम्मीद है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,