Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh Ambani Reliance Consumer Products acquires majority stake in Udhaiyams
मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी, रिलायंस ने इस कंपनी में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी, रिलायंस ने इस कंपनी में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

संक्षेप:

कंपनी ने गुरुवार को इस डील की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चेन्नई स्थित उदयम्स में कंट्रोलिंग स्टेक लेने को लेकर रिलायंस कंज्यूमर के साथ बातचीत अंतिम चरण में है।

Dec 18, 2025 06:59 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तमिलनाडु की जानी-मानी फूड कंपनी उदयम्स एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने गुरुवार को इस डील की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चेन्नई स्थित उदयम्स में कंट्रोलिंग स्टेक लेने को लेकर रिलायंस कंज्यूमर के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि इस सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

तीन दशक से भी ज्यादा समय पहले शुरू हुई उदयम्स एग्रो फूड्स आज करीब ₹668 करोड़ के कारोबार वाली कंपनी मानी जाती है। कंपनी का मजबूत दखल स्टेपल फूड, स्नैक्स और रेडी-टू-कुक ब्रेकफास्ट प्रोडक्ट्स में है। इसके पोर्टफोलियो में चावल, दालें, मसाले, स्नैक्स और इडली बैटर जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में उदयम्स का वितरण नेटवर्क काफी मजबूत है और ब्रांड की पहचान घर-घर तक बनी हुई है।

क्या है डील

जॉइंट वेंचर के तहत रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के पास कंपनी की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी होगी, जबकि उदयम्स के मौजूदा प्रमोटर्स अल्पांश हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे। RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि उदयम्स ऐसा ब्रांड है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह दशकों से लोगों को हेल्दी और क्वालिटी फूड दे रहा है और तमिलनाडु की समृद्ध परंपरा व गुणवत्ता का सच्चा उदाहरण है। वहीं उदयम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एस. सुधाकर ने कहा कि रिलायंस के साथ यह साझेदारी कंपनी के लिए एक नए दौर की शुरुआत है।

यह अधिग्रहण रिलायंस की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह मजबूत क्षेत्रीय ब्रांड्स को खरीदकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना चाहती है। इससे पहले कंपनी बेवरेज और पर्सनल केयर सेगमेंट में भी इसी तरह की खरीद कर चुकी है। उदयम्स का मुकाबला टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईडी फ्रेश फूड और MTR जैसी कंपनियों से है। इस डील का समय भी अहम है, क्योंकि देश के कंज्यूमर सेक्टर में तेजी से कंसॉलिडेशन हो रहा है और बड़ी कंपनियां क्षेत्रीय व डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स को अपने साथ जोड़ने में जुटी हुई हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,