Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh Ambani planning double dhamaka after reliance jio may launch reliance retail IPO 2027
इतिहास रचने की तैयारी में मुकेश अंबानी! जियो के अलावा एक और कंपनी का आएगा IPO
संक्षेप:
यानी कि अगले 2 से 3 सालों में रिलायंस ग्रुप लगातार बड़े IPO लाकर भारतीय इक्विटी मार्केट में निवेशकों के लिए विशाल अवसर पैदा करेगा। बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में मुकेश अंबानी ने अगले साल रिलायंस जियो का आईपीओ लाने की घोषणा की है।
Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी शेयर बाजार में बैक टू बैक में तहलका मचाने की तैयारी में हैं। अब खबर है कि अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस रिटेल को 2027 में शेयर बाजार में लाने (IPO) की तैयारी कर रहे हैं। यह कदम रिलायंस जियो के प्रस्तावित 2026 IPO के एक साल बाद उठाया जाएगा। यानी कि अगले 2 से 3 सालों में रिलायंस ग्रुप लगातार बड़े IPO लाकर भारतीय इक्विटी मार्केट में निवेशकों के लिए विशाल अवसर पैदा करेगा। बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में मुकेश अंबानी ने अगले साल रिलायंस जियो का आईपीओ लाने की घोषणा की है।
क्या है डिटेल
द हिंदू बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस रिटेल की संभावित वैल्यूएशन लगभग 200 अरब डॉलर के आसपास हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब रिलायंस रिटेल की लिस्टिंग होगी, तब इसकी अनुमानित वैल्यूएशन लगभग 200 अरब डॉलर तक हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ी लिस्टिंग्स में से एक होगी। इस IPO से रिलायंस को भारी पूंजी जुटाने का अवसर मिलेगा और भारतीय शेयर बाजार में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
कंपनी की तैयारी
एजीएम में रिलायंस की फास्ट मूविंग कंज़्यूमर गुड्स (FMCG) यूनिट – रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को डिमर्ज किया गया है। अब यह यूनिट सीधे रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी (डायरेक्ट सब्सिडियरी) होगी। इससे बिजनेस का ढांचा निवेशकों के लिए अधिक पारदर्शी और स्वतंत्र दिखाई देगा। इसके अलावा रिलायंस रिटेल अपने अल्प-प्रदर्शन वाले स्टोर्स को बंद कर रही है। इसका उद्देश्य है मार्जिन और लाभप्रदता को सुधारना।
भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा
बता दें कि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का अगले साल की पहली छमाही में प्रस्तावित आईपीओ अब तक का भारत का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ने जून 2026 तक सूचीबद्ध होने का लक्ष्य रखा है। जानकारों के मुताबिक, रिलायंस जियो देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है। अभी तक भारत में सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया का रहा है, जिसने अक्टूबर 2024 में 27,870 करोड़ रुपये (करीब 3.3 अरब डॉलर) जुटाए थे। इससे पहले मई 2022 में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ आया था। अन्य बड़े आईपीओ में पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) का 18,300 करोड़ रुपये, कोल इंडिया का 15,199 करोड़ रुपये, रिलायंस पावर का 11,563 करोड़ रुपये और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का 11,176 करोड़ रुपये का निर्गम शामिल है।