Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़mukesh ambani led reliance merges 16 step down subsidiaries into reliance new energy
रिलायंस ने 16 सहायक कंपनियों का किया विलय, मुकेश अंबानी का है बड़ा प्लान

रिलायंस ने 16 सहायक कंपनियों का किया विलय, मुकेश अंबानी का है बड़ा प्लान

संक्षेप:

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कारोबार में बदलाव किया है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने 16 स्टेप-डाउन पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों को अपनी क्लीन-एनर्जी शाखा, रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड में मिला दिया है।

Jan 22, 2026 11:15 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कारोबार में बड़ा बदलाव किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 16 स्टेप-डाउन पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों को अपनी क्लीन-एनर्जी शाखा, रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड में मिला दिया है। यह विलय 21 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किन कंपनियों का विलय?

रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के अंतर्गत विलय की गई कंपनियों में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रोलाइज़र निर्माण, एनर्जी स्टोरेज, कार्बन फाइबर सिलेंडर, हाइड्रोजन फ्यूल सेल और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं। इनमें रिलायंस पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रिलायंस इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड, रिलायंस ग्रीन हाइड्रोजन एंड ग्रीन केमिकल्स लिमिटेड, रिलायंस न्यू एनर्जी स्टोरेज लिमिटेड, रिलायंस हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलिसिस लिमिटेड, रिलायंस हाइड्रोजन फ्यूल सेल लिमिटेड, कच्छ न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड सहित कालंबोली स्थित तीन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां भी शामिल हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट मामूली रूप से बढ़कर 18,645 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 18,540 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती, उपभोक्ता उत्पाद कारोबार के अलग होने और त्योहारों की खरीद दो तिमाहियों में बंट जाने के कारण खुदरा कारोबार की आय में वृद्धि सीमित रही। हालांकि, ऊर्जा और डिजिटल कारोबार में मजबूत मार्जिन से मिले लाभ ने इस असर की काफी हद तक भरपाई कर दी।

जियो और रिटेल कारोबार का हाल

डिजिटल और दूरसंचार कारोबार वाली इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का राजस्व करीब 13 प्रतिशत बढ़ा। इसकी वजह ग्राहकों के जुड़ाव में मजबूती, प्रति उपभोक्ता औसत आय (एआरपीयू) में सुधार और डिजिटल सेवाओं का विस्तार रहा। जियो प्लेटफॉर्म्स का लाभ 11.2 प्रतिशत बढ़कर 7,629 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान इसके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 51.53 करोड़ हो गई, जबकि प्रति ग्राहक औसत राजस्व बढ़कर 213.7 रुपये हो गया। वहीं, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 2.7 प्रतिशत बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का कुल राजस्व 8.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 97,605 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी खुदरा विक्रेता कंपनी ने विस्तार की प्रक्रिया जारी रखते हुए दिसंबर तिमाही में 431 नए स्टोर खोले।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।