रिलायंस के मुनाफे में मामूली उछाल, रिटेल कारोबार पर दिखा GST का असर

Jan 16, 2026 08:19 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने के कारण मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार में धीमी वृद्धि देखने को मिली। बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में जीएसटी की नई दरें लागू हुई थीं।

रिलायंस के मुनाफे में मामूली उछाल, रिटेल कारोबार पर दिखा GST का असर

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा मामूली बढ़कर 18,645 करोड़ रुपये रहा। एक वर्ष पहले इसी अवधि में मुनाफा 18,540 करोड़ रुपये था। कंपनी के अनुसार, जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने के कारण रिटेल कारोबार में धीमी वृद्धि देखने को मिली। बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में जीएसटी की नई दरें लागू हुई थीं। हालांकि इसके एनर्जी और डिजिटल इकाइयों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

जियो ओर रिटेल कारोबार का हाल

दिसंबर तिमाही के दौरान सहयोगी कंपनियों में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का राजस्व 12.7 प्रतिशत और रिलायंस रिटेल वेंचर्स का 8.1 प्रतिशत बढ़ा। जियो का तिमाही राजस्व 43,683 करोड़ रुपये रहा। इस कारोबार का नेट प्रॉफिट 11.3 फीसदी बढ़कर 7,629 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके ग्राहकों की संख्या एक साल पहले के मुकाबले 6.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 51.52 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं, रिलायंस रिटेल वेंचर्स का राजस्व 97,605 करोड़ रुपये रहा। इस सेग्मेंट में नेट प्रॉफिट 2.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,558 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तेल एवं रसायन कारोबार में कंपनी का राजस्व 8.4 फीसदी बढ़ा और 1,62,095 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। हालांकि, निर्यात 1.2 प्रतिशत घटकर 66,830 करोड़ रुपये रह गया।

किस कंपनी का क्या रहा एबिटा?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 9 महीने का एबिटा ₹1,59,323 करोड़ रहा जो सालाना आधार पर 18.3 प्रतिशत अधिक है। तीसरी तिमाही में एबिटा ₹50,932 करोड़ रहा, जो 6.1 प्रतिशत सालाना बढ़त को दिखाता है। जियो प्लेटफॉर्म्स का एबिटा 16.4 प्रतिशत बढ़कर ₹19,303 करोड़ पर पहुंच गया वहीं, 5G सब्सक्राइबर 25 करोड़ के पार पहुंच गए। रिलायंस रिटेल का एबिटा 1.3 प्रतिशत बढ़कर ₹6915 करोड़ रहा और हाइपर-लोकल डिलीवरी के औसत डेली ऑर्डर में 4.6 गुना सालाना वृद्धि दर्ज की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने वित्तीय परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जियो डिजिटल इको सिस्टम भारतीय समाज में अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। इस कैटेगरी में परिचालन लाभ 164 प्रतिशत बढ़ा है जो मजबूत प्रदर्शन दर्शाता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;