मुकेश अंबानी की झोली में आई एक और कंपनी, तमिलनाडु में है गहरी पैठ
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की झोली में एक और कंपनी आई है। मंगलवार को रिलायंस इडंस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट (Reliance Consumer Products) ने तमिलनाडु की प्रसिद्ध Manna का अधिग्रहण किया गया है।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की झोली में एक और कंपनी आई है। मंगलवार को रिलायंस इडंस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट (Reliance Consumer Products) ने तमिलनाडु की प्रसिद्ध Manna का अधिग्रहण किया गया है। रिलायंस ग्रुप की तरफ से इसकी जानकारी मंगलवार को साझा की गई है।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो Manna के अधिग्रहण के बाद फूड सेगमेंट में और मजबूत हो जाएगा। RCPL के सेगमेंट में dhaiyam, Independence और SiL शामिल है। बता दें, RCPL की मौजूदगी मोटा आनाज आधारित हेल्थ फूड सेगमेंट में बढ़ा है।
तमिलनाडु में है Manna की मजबूत स्थिति
पिछले दो दशक से हेल्ख फोक्सड प्रोडक्ट्स सेगमेंट में Manna एक अग्रणी उत्पादक बना हुआ है। रिलायंस इडंस्ट्रीज ने कहा है कि Manna की तमिलनाडु सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में में काफी मजबूत स्थिति है। बता दें, Manna का अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय ग्राहकों को रुझान मोटा अनाज आधारित भोजन की तरफ बढ़ा है। सरकार की तरफ से भी इसका खूब बढ़ावा दिया जा रहा है।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर टी कृष्णकुमार कहते हैं कि तमिलनाडु में Manna एक हेल्थ फोकस्ड विश्वसनीय ब्रांड है। कंपनी मोटा आनाज आधारित प्रोडक्ट्स, बेवरेजेज और बेबी फूड्स बेचती है।
कंपनी ओट्स, वुमेन्स हेल्थ ड्रींक, आटा प्रोडक्ट बेचती है। इसके अलावा बच्चों के लिए ड्रींक्स, सतुआ से बना ड्रींक जैसे प्रोडक्ट बेच रही है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



