
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी का शेयर 10% टूटा, Q3 रिजल्ट से निवेशक निराश
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली कंपनी का शेयर लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) के शेयरों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं।
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली कंपनी का शेयर लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) के शेयरों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। बता दें, आज मंगलवार को लोटस चॉकलेट का शेयर गिरावट के साथ 720 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद यह स्टॉक 675 रुपये के लेवल पर आ गया है। स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 9.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 678.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
नेट प्रॉफिट 96% लुढ़का
दिसंबर तिमाही के दौरान लोटस चॉकलेट का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 0.14 करोड़ रुपये रहा है। एक वित्त वर्ष पहले इसी तीसरी तिमाही में प्रॉफिट 3.72 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट 96 प्रतिशत गिरा है। ग्रॉस रेवन्यू में भी गिरावट है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 142.11 करोड़ रुपये है। बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ग्रॉस रेवन्यू 164.67 करोड़ रहा है।
दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 5.67 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर EBITDA 10 प्रतिशत लुढ़क गया है। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 6.29 करोड़ रुपये रहा था।
एक साल संघर्ष कर रहा है स्टॉक
लोटस चॉकलेट का शेयर बीते एक साल में 47 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, दो साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 112 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 239 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में लोटस चॉकलेट का शेयर 3509 प्रतिशत बढ़ा है।
Trendlyne के डाटा के अनुसार कंपनी में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के पास 51 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी में पब्लिक के पास 27.90 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




