Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh ambani led alok industries share gain 16 oct is important day for investor reason is here
मुकेश अंबानी के 17 रुपये वाले शेयर पर रखें नजर, गुरुवार का दिन कंपनी के लिए अहम

मुकेश अंबानी के 17 रुपये वाले शेयर पर रखें नजर, गुरुवार का दिन कंपनी के लिए अहम

संक्षेप: टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो 17.43 रुपये कीमत है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर एक दिन पहले के मुकाबले 1.40% बढ़कर बंद हुआ। दिसंबर 2024 में शेयर 24.55 रुपये पर था। अब कंपनी के लिए गुरुवार का दिन काफी अहम है।

Wed, 15 Oct 2025 10:01 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुकेश अंबानी की कई कंपनियां हैं जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं और इनके शेयर की कीमत 50 रुपये से कम है। इसमें से एक शेयर टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज का भी है। इस कंपनी के लिए गुरुवार यानी 16 अक्टूबर का दिन काफी अहम है। आइए जान लेते हैं कि आखिर क्यों और इसके शेयर की कीमत क्या है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है शेयर की कीमत

आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 17.43 रुपये कीमत है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर एक दिन पहले के मुकाबले 1.40% बढ़कर बंद हुआ। दिसंबर 2024 में शेयर 24.55 रुपये पर था। वहीं, अप्रैल 2025 में शेयर 13.90 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह दोनों भाव शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो है। पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है।

क्यों अहम है 16 अक्टूबर

आलोक इंडस्ट्रीज ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कंपनी 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की जाएगी। यह बैठक कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और आगामी कारोबारी रणनीति की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुकेश अंबानी की कंपनी में कितनी हिस्सेदारी

आलोक इंडस्ट्रीज की बात करें तो यह मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का ज्वाइंट वेंचर है। इसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 75 फीसदी तो पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 फीसदी की है। रिलायंस के पास कंपनी के 40 फीसदी या 1,98,65,33,333 शेयर हैं। वहीं, ज्वाइंट वेंचर जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के पास 1,73,73,11,844 शेयर या 35 फीसदी हिस्सेदारी है। बता दें कि यह कंपनी 1986 में वजूद मे आई थी। कॉटन और पॉलिएस्टर, दोनों ही क्षेत्रों में इसकी मजबूत उपस्थिति है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।