Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh ambani led Alok Industries Ltd Share down price 17 rupees
₹17 पर आ गया मुकेश अंबानी की कंपनी का यह शेयर, ₹162 करोड़ का हुआ है घाटा

₹17 पर आ गया मुकेश अंबानी की कंपनी का यह शेयर, ₹162 करोड़ का हुआ है घाटा

संक्षेप:

कंपनी ने इस अवधि में अपने घाटे को कम किया है। ताजा तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस ₹162.38 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज ₹262.10 करोड़ के नुकसान की तुलना में काफी कम है।

Tue, 21 Oct 2025 10:41 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Alok Industries Ltd Share: मुकेश अंबानी की टेक्सटाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर सितंबर तिमाही के बाद लगातार फोकस में हैं। कंपनी के शेयर बीते सोमवार को 2% से अधिक गिरकर ₹17.18 पर बंद हुआ था। आज 21 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर शेयर बाजार बंद है। बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर 2025) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस अवधि में अपने घाटे को कम किया है। ताजा तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस ₹162.38 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में दर्ज ₹262.10 करोड़ के नुकसान की तुलना में काफी कम है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजस्व में बढ़ोतरी

कंपनी की ऑपरेशनल आय में 6.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर ₹941.09 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹885.56 करोड़ रही थी। अलोक इंडस्ट्रीज का प्री-टैक्स लॉस (कर पूर्व नुकसान) भी घटकर ₹162.38 करोड़ रह गया है, जबकि एक वर्ष पहले यह ₹262.10 करोड़ था। स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी के नतीजों में सुधार देखा गया है। अलोक इंडस्ट्रीज का नेट लॉस ₹201.97 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में दर्ज ₹260.60 करोड़ से कम है। वहीं, ऑपरेशनल राजस्व 5.66 प्रतिशत बढ़कर ₹901.19 करोड़ पर पहुंच गया।

कंपनी का कारोबार

अलोक इंडस्ट्रीज एक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर है, जो कॉटन और पॉलिएस्टर वैल्यू चेन दोनों में कार्यरत है। कंपनी वस्त्र निर्माण, मेंडिंग, पैकिंग आदि गतिविधियों में संलग्न है और इसके ग्राहक प्रमुख वैश्विक रिटेलर्स, ब्रांड्स, परिधान निर्माता और ट्रेडर्स हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।