Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh ambani company justdial share target price is cross 1000 rs detail here
₹1000 के पार जा सकता है यह शेयर, मुकेश अंबानी की कंपनी प्रमोटर

₹1000 के पार जा सकता है यह शेयर, मुकेश अंबानी की कंपनी प्रमोटर

संक्षेप:

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल में 5,42,89,574 शेयर या 63.84 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। अब ब्रोकरेज का कहना है कि जस्ट डायल के शेयर 1000 रुपये के पार जा सकते हैं।

Jan 17, 2026 02:19 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mukesh Ambani Company Justdial share: शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं जिनमें मुकेश अंबानी का निवेश है। इनमें से एक कंपनी जस्ट डायल लिमिटेड है। जस्ट डायल में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का बड़ा निवेश है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक प्रमोटर रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल में 5,42,89,574 शेयर या 63.84 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। कहने का मतलब है कि जस्ट डायल का मालिकाना हक मुकेश अंबानी की कंपनी के पास है। जस्ट डायल के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं।

ब्रोकरेज का अनुमान

वर्तमान में जस्ट डायल के शेयर की कीमत 718.50 रुपये है। बीते शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान शेयर 749 रुपये तक पहुंच गया था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,049.85 रुपये है। वहीं, ब्रोकरेज JM फाइनेंशियल ने स्टॉक पर अपनी बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने FY26-28 के लिए अपने रेवेन्यू अनुमानों में 0.4–0.5 प्रतिशत का बदलाव किया है जबकि Ebitda मार्जिन अनुमानों को 37–71 बेसिस पॉइंट्स (bps) बढ़ाया है। ब्रोकरेज का नया टारगेट प्राइस ₹1,060 होता है, जो पिछले टारगेट ₹1,050 से थोड़ा ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने शेयर पर अपनी बाय रेटिंग बनाए रखी है और इसका प्राइस टारगेट ₹1,000 कर दिया है। फर्म ने कहा कि जस्ट डायल को ग्रोथ के लिए इन्वेस्ट करने की जरूरत है। सिटी ने लगातार ट्रैफिक में गिरावट के कारण जस्ट डायल के लिए अपने ग्रोथ अनुमान और मल्टीपल्स को पहले के 12 गुना से घटाकर 10 गुना कर दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही के दौरान हाइपरलोकल सर्च इंजन जस्ट डायल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.2% घटकर 117.9 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले प्रॉफिट 1.2% बढ़कर 119.4 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में स्टार्टअप के बॉटम लाइन पर INR 21 करोड़ के एक बार के खर्च का असर पड़ा, जो नए लेबर कोड लागू करने से होने वाली सर्विस कॉस्ट के कारण था। अगर यह खास खर्च नहीं होता तो कंपनी का प्रॉफिट 139 करोड़ रुपये होता। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, रेवेन्यू लगभग 303 करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रहा।

तिमाही के लिए जस्टडायल का कुल ट्रैफिक (यूनिक विजिटर्स) 14.5 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 3.5% कम और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 6.6% ज़्यादा है। इसमें से 86.2% ट्रैफिक मोबाइल प्लेटफॉर्म से आया जबकि बाकी 111% और 2.8% क्रमशः डेस्कटॉप और वॉयस प्लेटफॉर्म से आया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,