156% बढ़ा मुकेश अंबानी की इस कंपनी का मुनाफा, अब ₹235 वाले शेयर पर रहेगी नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) ने जून तिमाही (Q1 FY27) के लिए अपने फाइनेंशियल नतीजे घोषित किए हैं
  • तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा ₹830 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹325 करोड़ से 156% अधिक है
Mukesh Ambani

Jio Financial Services share: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) ने गुरुवार को मार्केट बंद होने के बाद जून तिमाही (Q1 FY27) के लिए अपने फाइनेंशियल नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा ₹830 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹325 करोड़ से 156% अधिक है। एक तिमाही पहले के मुकाबले प्रॉफिट में 205% की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि जियो फाइनेंशियल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही सब्सिडयरी कंपनी है। इसके शेयर की कीमत गुरुवार को 235.65 रुपये पर थी। यह शेयर एक दिन पहले के मुकाबले गिरकर बंद हुआ। अब शुक्रवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

जियो फाइनेंशियल की आय

जियो फाइनेंशियल को ऑपरेशन से होने वाली आय में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यह पिछली तिमाही के ₹612 करोड़ से बढ़कर ₹2004 करोड़ हो गई, जो 223% की बढ़ोतरी है। ऑपरेटिंग खर्चों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद, मुख्य आय स्रोतों में मजबूत बढ़ोतरी और ज्यादा डिविडेंड आय से प्रॉफिट बढ़ाने में मदद मिली। कुल आय सालाना आधार पर 141% बढ़कर ₹1,496 करोड़ हो गई।

इसकी वजह ब्याज से होने वाली आय में 165% की बढ़ोतरी (जो ₹962 करोड़ हो गई) और फीस, कमीशन से होने वाली आय में 5 गुना से अधिक बढ़ोतरी (जो ₹325 करोड़ हो गई) थी। कंपनी ने इस तिमाही में ₹509 करोड़ की डिविडेंड आय भी दर्ज की। कुल खर्च सालाना आधार पर 291% बढ़कर ₹991 करोड़ हो गए।

जियो फाइनेंशियल ने कहा कि उसके नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी यानी NBFC बिजनेस ने मजबूत ऑर्गेनिक ग्रोथ बनाए रखी, जिसमें तिमाही डिस्बर्समेंट ₹11,252 करोड़ रहा। यह सालाना आधार पर 2.7 गुना ज्यादा है। वहीं, जियो क्रेडिट लिमिटेड का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹30667 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 2.6 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दिखाता है।

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, हितेश सेठिया ने कहा, "हमारे सभी वर्टिकल्स में लगातार बनी हुई बिजनेस की रफ्तार हमारे फुल-स्टैक इकोसिस्टम के बारीक आर्किटेक्चर और हमारे काम करने के तरीके की मजबूती को साबित करती है। AI और डेटा एनालिटिक्स को रणनीतिक रूप से शामिल करके, हमने पूरी वैल्यू चेन में काफी अधिक दक्षता हासिल की है।"

कंपनी का हुआ है गठन

हाल ही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और जर्मनी की कंपनी आलियांज के ज्वाइंट वेंचर-जियो आलियांज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का गठन हुआ है। दोनों की इस बीमा कंपनी में 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। जियो आलियांज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड भारत में स्वास्थ्य बीमा सहित साधारण बीमा कारोबार करेगी। बता दें कि पिछले वर्ष आलियांज ने बजाज फिनसर्व के साथ अपने दो ज्वाइंट वेंचर में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 2.84 अरब अमेरिकी डॉलर में बेचने की घोषणा की थी। इसके साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 24 वर्ष पुरानी साझेदारी समाप्त हो गई थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।