Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़mukesh ambani company alok industries share gain price is 16 rs step down wholly owned subsidiary
मुकेश अंबानी के ₹16 वाले शेयर ने लगाई दौड़, इस खबर के बाद खरीदने की मची है लूट

मुकेश अंबानी के ₹16 वाले शेयर ने लगाई दौड़, इस खबर के बाद खरीदने की मची है लूट

संक्षेप:

आलोक इंडस्ट्रीज ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेयर बिक्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलेटा से जुड़ी सभी गतिविधियां नए खरीदार के नियंत्रण में आ जाएंगी। कंपनी ने इस सौदे को लेकर निवेशकों और बाजार को समय रहते जानकारी दी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की अटकलों से बचा जा सके।

Dec 20, 2025 07:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Alok industries share price: बीते शुक्रवार को मुकेश अंबानी की कंपनी-आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। शेयर में यह तेजी कंपनी की ओर से किए गए एक ऐलान के बाद आई। दरअसल, आलोक इंडस्ट्रीज ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनी से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि उसकी स्टेप-डाउन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, आलोक इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड ने 16 दिसंबर 2025 को CRESCON के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत आलोक इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली इकाई मिलेटा को बेचने का फैसला किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिलेटा की इक्विटी CRESCON को बेचने की योजना

इस सौदे के तहत मिलेटा की पूरी इक्विटी हिस्सेदारी CRESCON को बेची जाएगी। बिक्री के बदले कंपनी को कुल 5,58,825 यूरो की नकद राशि प्राप्त होगी। यह लेन-देन पूरी तरह नकद आधार पर किया जा रहा है और सौदे के पूरा होते ही मिलेटा आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी नहीं रहेगी। कंपनी के मुताबिक, यह कदम उसकी वैश्विक संरचना को सरल बनाने और गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों से बाहर निकलने की रणनीति का हिस्सा है। इस डील से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने मुख्य कारोबार को मजबूत करने और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए कर सकती है। आलोक इंडस्ट्रीज ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेयर बिक्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलेटा से जुड़ी सभी गतिविधियां नए खरीदार के नियंत्रण में आ जाएंगी। कंपनी ने इस सौदे को लेकर निवेशकों और बाजार को समय रहते जानकारी दी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की अटकलों से बचा जा सके।

शेयर की कीमत

आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 15.66 रुपये की क्लोजिंग के मुकाबले 3 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 16.14 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। शुक्रवार को शेयर 2.36% बढ़कर 16.03 रुपये पर बंद हुआ। जुलाई 2025 में यह शेयर 23.50 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। अप्रैल 2025 में शेयर 13.90 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।