Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh ambani big plan about Reliance jio ipo to start work on draft prospectus
इतिहास रचने की तैयारी में मुकेश अंबानी, आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा IPO

इतिहास रचने की तैयारी में मुकेश अंबानी, आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा IPO

संक्षेप:

Reliance Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी डिजिटल सेवाओं वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी तेज कर दी है।

Dec 04, 2025 04:53 pm ISTVarsha Pathak ब्लूमबर्ग
share Share
Follow Us on

Reliance Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी डिजिटल सेवाओं वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी तेज कर दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने आईपीओ के लिए शुरुआती ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन चुकी है और इसके 500 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। हालांकि रिलायंस की ओर से इस रिपोर्ट पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस बैंकर्स के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रही है ताकि ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस को जल्द से जल्द बाजार नियामक सेबी के पास फाइल किया जा सके। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया नई आईपीओ नियमों के लागू होने के बाद ही आगे बढ़ेगी। सेबी ने हाल ही में बड़े आकार की कंपनियों के लिए आईपीओ में न्यूनतम हिस्सेदारी बेचने की सीमा घटाकर 2.5% करने की मंजूरी दी है, हालांकि ये नियम अभी लागू नहीं हुए हैं।

अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ

ब्लूमबर्ग की पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया था कि बैंकर्स ने जियो का क़रीब 170 अरब डॉलर का वैल्यूएशन सुझाया है। अगर जियो इस उच्चतम वैल्यूएशन पर 2.5% हिस्सेदारी बेचने का फैसला करती है, तो कंपनी लगभग 4.3 अरब डॉलर (करीब ₹36,000 करोड़) जुटा सकती है। यह राशि भारत के किसी भी पिछले आईपीओ से काफी ज्यादा होगी और मौजूदा मार्केट दिग्गज भारती एयरटेल के वैल्यूएशन के लगभग बराबर है।

फिलहाल चर्चाएं जारी हैं और अंतिम फैसला आने में समय लग सकता है। खुद मुकेश अंबानी ने इस साल अगस्त में कहा था कि जियो की लिस्टिंग 2026 की पहली छमाही में हो सकती है। अगर यह आईपीओ आता है, तो यह भारत के इतिहास में सबसे बड़ा ऑफर होगा, जिसने फिलहाल ह्यूंदै मोटर इंडिया के पिछले साल के $3.3 बिलियन (₹27,000 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।