Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh Ambani Alok Industries Ltd share jump 10 percent price 17 rupees
मुकेश अंबानी की कंपनी के इस सस्ते शेयर को खरीदने की लूट, 10% चढ़ा भाव, डील का असर

मुकेश अंबानी की कंपनी के इस सस्ते शेयर को खरीदने की लूट, 10% चढ़ा भाव, डील का असर

संक्षेप:

कंपनी की स्टेप-डाउन, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई आलोक इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड ने मिलेटा ए.एस. में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को इस संबंध में क्रेस्कॉन, ए.एस. के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया गया है।

Dec 23, 2025 06:35 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Alok Industries Ltd share: मुकेश अंबानी की कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर लगातर फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज मंगलवार को कारोबार के दौरान 10% तक की तेजी देखी गई। इसी के साथ यह शेयर 17.69 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे हाल में हुई एक डील की खबर है। दरअसल, बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आलोक इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक अहम कारोबारी अपडेट सामने आई है। कंपनी की स्टेप-डाउन, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई आलोक इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड ने मिलेटा ए.एस. में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को इस संबंध में क्रेस्कॉन, ए.एस. के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

इस डील के तहत आलोक इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड, मिलेटा ए.एस. में मौजूद अपनी 100% इक्विटी हिस्सेदारी को बेच रही है। यह सौदा कुल 5,58,825 यूरो की नकद राशि में किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह कदम उसके वैश्विक कारोबार के पुनर्गठन और नॉन-कोर एसेट्स से बाहर निकलने की रणनीति का हिस्सा है। डील पूरी होने के बाद मिलेटा ए.एस. अब आलोक इंडस्ट्रीज ग्रुप की सहायक कंपनी नहीं रहेगी। इस लेनदेन से कंपनी के सब्सिडियरी स्ट्रक्चर में बदलाव होगा और इंटरनेशनल ऑपरेशंस से जुड़ी जिम्मेदारियों में कमी आएगी।

सितंबर तिमाही के नतीजे

बता दें कि सितंबर तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स सितंबर 2025 में बढ़कर ₹941.09 करोड़ रही, जो सितंबर 2024 में ₹885.66 करोड़ थी। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी की आय में 6.26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर मांग और लागत दबाव के बावजूद कंपनी की टॉपलाइन में सुधार देखने को मिला है। हालांकि, मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी को अब भी नुकसान का सामना करना पड़ा। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का नेट लॉस ₹162.38 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹262.10 करोड़ था। इस तरह नेट लॉस में सालाना आधार पर 38.05% का इजाफा देखा गया। इससे साफ है कि खर्च और अन्य चुनौतियां अभी भी कंपनी की कमाई पर असर डाल रही हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।