मालामाल करने वाली शेयर पर दिग्गज निवेशक मधु केला का दांव, कंपनी में 1.12% हिस्सा
दिग्गज निवेशक मधु केला ने फाइनेंशियल कंपनी Emkay Global पर दांव लगाया है। कंपनी की दिसंबर की शेयरहोल्डिंग के अनुसार मधु केला के पास 1.12 प्रतिशत हिस्सा है। हालांकि, इस टाइम पीरियड में डॉली खन्ना ने हिस्सेदारी घटाई है।

दिग्गज निवेशक मधु केला ने फाइनेंशियल कंपनी Emkay Global पर दांव लगाया है। कंपनी की दिसंबर की शेयरहोल्डिंग के अनुसार मधु केला के पास 1.12 प्रतिशत हिस्सा है। हालांकि, इस टाइम पीरियड में डॉली खन्ना ने हिस्सेदारी घटाई है। बता दें, शुक्रवार को Emkay Global के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 9.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 295.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
Emkay Global की ताजा शेयरहोल्डिंग के अनुसार डॉली खन्ना के पास दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी में 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2025 के अंत तक डॉली खन्ना के पास 2.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बता दें, Emkay Global में दिसंबर 2025 में प्रमोटर की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत थी।
27 जनवरी को आएंगे नतीजे
कंपनी की तरफ से दिसंबर तिमाही के नतीजे 27 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। जिसका इंतजार निवेशकों को है। शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो एक साल में यह स्टॉक 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 8.47 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।
भले ही बीता एक साल संघर्ष भर रहा है। पोजीशनल निवेशकों को दो साल में 105 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 294 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। 5 साल में Emkay Global के शेयरों का भाव 308 प्रतिशत बढ़ा है।
डिविडेंड देने में अव्वल है कंपनी
2025 में कंपनी एक बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। कंपनी ने तब 2.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2022 में 1.25 रुपये और 2023 में एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




