सुस्त बाजार में दहाड़ रहा है डिफेंस स्टॉक, 13% चढ़ा भाव, निवेशक गदगद

सुस्त बाजार में दहाड़ रहा है डिफेंस स्टॉक, 13% चढ़ा भाव, निवेशक गदगद

संक्षेप:

Defence Stock: एक तरफ बाजार में इस हफ्ते सुस्ती छाई हुई है। तो वहीं डिफेंस सेक्टर की कंपनी MTAR Technologies के शेयर दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत की तेजी आज देखने को मिली है।

Oct 14, 2025 01:58 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Defence Stock: एक तरफ बाजार में इस हफ्ते सुस्ती छाई हुई है। तो वहीं डिफेंस सेक्टर की कंपनी MTAR Technologies के शेयर दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत की तेजी आज देखने को मिली है। जिसके बाद MTAR Technologies का भाव 2140.90 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गया। बता दें, मंगलवार की सुबह कंपनी के शेयर बीएसई में 1910.10 रुपये के लेवल पर खुले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीते 5 हफ्ते में इस स्मॉलकैप एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 52 प्रतिशत की तेजी आई है। निवेशकों को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कमाई में इजाफा होगा। जिसकी वजह से डिफेंस कंपनी के शेयरों पर जमकर दांव लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
1 पर 24 शेयर बोनस दे रही कंपनी, रिटर्न के मामले भी अव्वल, 3 महीने में पैसा डबल

52 वीक लो लेवल से 86% चढ़ा भाव

7 अप्रैल 2025 को MTAR Technologies के शेयर 1152 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर थे। लेकिन उसके बाद कंपनी के शेयरों ने फिर से मुड़कर नहीं देखा है। तब से अबतक इस डिफेंस स्टॉक का भाव 86 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 11 सितंबर 2023 को कंपनी का रिकॉर्ड हाई 2920 रुपये था।

930 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर

कंपनी भारत के न्यूक्लियर पावर प्रोग्राम में अहम योगदार करती है। कंपनी के क्लाइंट्स में इसरो, DRDO, ब्लूम एनर्जी, जीई पावर आदि शामिल हैं। बता दें, जून 2025 तक के डाटा के अनुसार इस डिफेंस कंपनी के पास 930 करोड़ रुपये के काम थे। 10 सितंबर 2025 को यूएस की कंपनी ब्लूम एनर्जी कॉरपोरेशन 386 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
₹2085 तक जाएगा LG का शेयर! निवेशकों को हो सकता है 83% का फायदा

इस डिफेंस कंपनी ने दो बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2021 में डिविडेंड दिया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। दूसरी बार कंपनी ने 2022 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।