डिफेंस शेयर में 241% की तूफानी तेजी, एक बड़ी डील और 5000 रुपये के करीब पहुंचा शेयर का दाम

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

डिफेंस कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को 10% से अधिक उछलकर 4860 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 5000 रुपये के करीब जा पहुंचे हैं। पिछले 7 महीने में कंपनी के शेयरों में 241% से ज्यादा की तेजी आई है।

डिफेंस शेयर में 241% की तूफानी तेजी, एक बड़ी डील और 5000 रुपये के करीब पहुंचा शेयर का दाम

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4860 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 5000 रुपये के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं और 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। कंपनी के शेयरों में 5 दिन में करीब 15 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक महीने में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 40 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों में 7 महीने में 241 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के एक प्रमुख क्लाइंट ने की है बड़ी डील
डिफेंस कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बुधवार को यह तूफानी तेजी एक रिपोर्ट में बाद आई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लूम एनर्जी एक एक्सपैंडेड डील के तहत ओरेकल को 2.8 गीगावॉट तक फ्यूल सेल्स की सप्लाई करेगी। ब्लूम एनर्जी की सप्लाई चेन में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज का बेहद अहम रोल है। अमेरिका में कंपनी के रेवेन्यू में ब्लूम एनर्जी की हिस्सेदारी 55-65 पर्सेंट है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, ब्लूम एनर्जी के लिए एक प्रमुख रणनीतिक सप्लायर है। यह ब्लूम एनर्जी के सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल और सॉलिड ऑक्साइड इलेक्ट्रोलाइजर प्रोग्राम्स को सपोर्ट करता है। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, ब्लूम एनर्जी की इलेक्ट्रोलाइजर यूनिट्स की प्रमुख सप्लायर है।

7 महीने में 241% से ज्यादा चढ़ गए हैं एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) के शेयर पिछले 7 महीने में 241 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 9 सितंबर 2025 को 1412.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 अप्रैल 2026 को 4860 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 255 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर 407 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

6 महीने में ही दोगुने से ज्यादा बढ़ गए कंपनी के शेयर
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले कुछ महीनों से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर 6 महीने में करीब 120 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, इस साल अब तक एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 103 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 40 पर्सेंट से ज्यादा तेजी आई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,