इस डिफेंस कंपनी को दिसंबर में मिला दूसरा काम, मिला ₹310 करोड़ का वर्क ऑर्डर
Defence Stock: डिफेंस कंपनी MTAR Technologies Ltd को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। डिफेंस कंपनी ने बताया है कि उन्हें 310 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह सिविल न्यूक्लियर पावर सेक्टर में मिला है।

Defence Stock: डिफेंस कंपनी MTAR Technologies Ltd को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। डिफेंस कंपनी ने बताया है कि उन्हें 310 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह सिविल न्यूक्लियर पावर सेक्टर में मिला है। इस वर्क ऑर्डर की जानकारी कंपनी ने 18 दिसंबर 2025 को दी है।
MTAR Technologies Ltd ने बताया है कि उन्हें घरेलू स्तर पर 310 करोड़ रुपये का काम मिला है। जिसे 2030 तक पूरा करना है। इससे पहले कंपनी को 6 दिसंबर को भी एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला था। बता दें, कंपनी के शेयरों में अगले हफ्ते भी हलचल देखने को मिल सकता है।
6 दिसंबर को कंपनी को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला था। जिसे अप्रैल 2028 में पूरा करना है। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 194 करोड़ रुपये की है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर MTAR Technologies Ltd के शेयर बीएसई में 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 2332.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरं की कीमतों में 29 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 43 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। कंपनी का 52 वीक हाई 2715 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1152 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7176 करोड़ रुपये का है।
दो बार निवेशकों को दिया है डिविडेंड
MTAR Technologies Ltd ने निवेशकों को दो बार अबतक डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2021 में डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2022 में डिविडेंड दिया था। दोनों ही बार कंपनी ने एक शेयर पर 3-3 रुपये का डिविडेंड दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




