Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mrs Bectors Food Specialities Ltd share falls 1312 crore rupee to 261 rupee why its down today
₹1312 का शेयर एक ही दिन में ₹261 पर आया, आखिर अचानक क्यों गिरा यह स्टॉक

₹1312 का शेयर एक ही दिन में ₹261 पर आया, आखिर अचानक क्यों गिरा यह स्टॉक

संक्षेप:

Stock Split News: शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार को Mrs. Bectors Food Specialities Ltd के शेयर 1312 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। लेकिन आज कंपनी के शेयर 261.05 रुपये के स्तर पर बीएसई में ओपन हुआ है। इसके पीछे की वजह स्टॉक स्प्लिट है।

Dec 12, 2025 10:04 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Split News: शेयर बाजार में कल यानी गुरुवार को Mrs. Bectors Food Specialities Ltd के शेयर 1312 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। लेकिन आज कंपनी के शेयर 261.05 रुपये के स्तर पर बीएसई में ओपन हुआ है। इसके पीछे की वजह स्टॉक स्प्लिट है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव कम नहीं हुआ है। बल्कि यह शेयरों के बंटवारे के बाद एडजस्टेड प्राइस है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 टुकड़ों में बंट गया है शेयर

कंपनी ने शेयरों बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में आज इतनी गिरावट है। बता दें, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए आज 12 दिसंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

ये भी पढ़ें:खुल गया ₹10,602.65 करोड़ के साइज वाला IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹120 का फायदा

शेयरों में गिरावट

स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी का एडजस्टेड प्राइस 262.10 रुपये हो गया। इसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 264.75 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक 258.80 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

बीते एक महीने के दौरान Mrs. Bectors Food Specialities Ltd के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, 2025 में कंपनी के शेयरों का भाव 20.56 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में स्टॉक का भाव 28.99 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 377.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 240.21 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8000 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:1 साल में किया पैसा डबल, अब ‘मालिक’ ने खरीदे 50,000 शेयर

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 200 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।