1 ही दिन में ₹4675 चढ़ गया यह शेयर, कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ की है डील

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

टायर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमआरएफ लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 3.4 पर्सेंट यानी 4,675.15 रुपये चढ़कर 139642.85 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे।

1 ही दिन में ₹4675 चढ़ गया यह शेयर, कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ की है डील

MRF Ltd Share: टायर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमआरएफ लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 3.4 पर्सेंट यानी 4,675.15 रुपये चढ़कर 139642.85 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक ऐलान है। दरअसल, कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक डील साइन की है।

क्या है वजह

एमआरएफ लिमिटेड ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी राज्य में टायर निर्माण की एक नयी इकाई स्थापित करने के लिए अगले 12 वर्षों में 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह संयंत्र शिवगंगा जिले के सिपकॉट औद्योगिक पार्क में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना से लगभग 1,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

क्या है डिटेल

सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की उपस्थिति में निवेश संबंधी दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री टीआरबी राजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। चेन्नई स्थित मुख्यालय वाली कंपनी एमआरएफ ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी ने वाहन टायर और संबंधित उत्पादों के निर्माण के लिए एक नया संयंत्र स्थापित करने हेतु तमिलनाडु सरकार की नोडल एजेंसी 'गाइडेंस' के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

बता दें कि एमआरएफ का दिसंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 692 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 315 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। एमआरएफ लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय बढ़कर 8,050 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,001 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए तीन रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,