‘मालिक’ के शेयर बेचने की चर्चा से लुढ़का स्टॉक, निवेशक बेहाल, 4% गिरा भाव

Jun 10, 2024 10:27 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • Block Deal: एमफेसिस के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने मिली है। कंपनी के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजह प्रमोटर्स के हिस्सेदारी बेचने की चर्चा है।

‘मालिक’ के शेयर बेचने की चर्चा से लुढ़का स्टॉक, निवेशक बेहाल, 4% गिरा भाव

Mphasis Ltd Share Price: एमफेसिस के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट की वजह ब्लॉक डील बना है। 2.95 करोड़ शेयर जोकि कंपनी में हिस्सेदारी के 15.6 प्रतिशत के बराबर है। यह ब्लॉक डील 2392 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से हुआ है। पूरा ट्रांजैक्शन 7066 करोड़ रुपये के बराबर है।

बीएसई में कंपनी के शेयर 2394 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयर 4.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 2356.10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। किसने शेयर बेचा है और किसने खरीदा है यह आधिकारिक तौर पता नहीं चल पाया है। इस डील में 180 दिन का लॉक इन पीरियड है।

ब्लैकस्टोन के शेयर बेचने की चर्चा

सीएनबीसी-टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्लैकस्टोन 10.60 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 2350 रुपये के हिसाब से ये हिस्सेदारी बेच सकता है। बता दें, ब्लैकस्टोन की कंपनी में मार्च 2024 तक कुल हिस्सेदारी 55.45 प्रतिशत थी। अगर यह ट्राजैक्शन होता है तो हिस्सेदारी घटकर 40.40 प्रतिशत ही रह जाएगी। ब्लैकस्टोन कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा

पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 महीने में स्टॉक का भाव 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 2835 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1807 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 44,744.64 करोड़ रुपये का है।

कंपनी में म्युचुअल फंड्स की कुल हिस्सेदारी मार्च 2024 तक 13.88 प्रतिशत है। कंपनी में दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक हिस्सेदारी 13.61 प्रतिशत से बढ़कर 13.88 प्रतिशत पहुंच गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,